फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Road Accident Another truck hit the car parked behind the truck in Delhi girl died

अचानक हुआ तेज धमाका: रोंगटे खड़े कर देने वाला था मंजर, कार में बुरी तरह फंसी थी अमनदीप; मेकअप आर्टिस्ट बनना...

Tue, 08 Aug 2023 03:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात चंदगीराम अखाड़े के पास लाल बत्ती पर ट्रक के पीछे खड़ी एक कार को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच आकर कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि  महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Delhi Road Accident Another truck hit the car parked behind the truck in Delhi girl died
दो ट्रकों के बीच फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात चंदगीराम अखाड़े के पास लाल बत्ती पर हुए हादसे ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। रात करीब 12 बजे कार लाल बत्ती पर ट्रक के पीछे आकर खड़ी ही हुई थी कि अचानक तेज धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


पीछे से आए एक अन्य ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों ट्रकों के बीच आकर कार के परखच्चे उड़ गए। कार की बॉडी और उसमें लगे सीएनजी सिलिंडर में अमनदीप बुरी तरह फंस गई थी। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक चालक ने बैक कर ट्रक पीछे किया और फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद कुछ दोपहिया सवार रुक गए। इन लोगों ने घायल पुष्पा और कार चला रहे हरमिंदर को किसी तरह बाहर निकाला। दोनों होश में थे। हरमिंदर ने कॉल कर अमनदीप के भाई गुरप्रीत को खबर दी। हादसे के समय गुरप्रीत राजस्थान, खाटूश्याम गया हुआ था। उसने अपने पड़ोस के अंकल जितेंद्र मदान को तुरंत मौके पर पहुंचने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद जितेंद्र मदान मौके पर पहुंच गए। जितेंद्र मौके पर पहुंचे तो हालात देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। उस समय कार अगले ट्रक में फंसी थी। बंटी और अमनदीप कार में बुरी तरह फंसे थे। एक बस को रोककर उसमें रस्सा बांधा गया। रस्से की मदद से कार को खींचकर बाहर निकाला गया।

इसके बाद किसी तरह अमनदीप और बंटी को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पूर्व पुष्पा और हरमिंदर को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। अमनदीप के सिर में गंभीर चोटें थीं, उसका जबड़ा भी टूट चुका था।

कार की बॉडी और उसमें लगे सीएनजी सिलिंडर में अमनदीप बुरी तरह फंसी हुई थी। जितेंद्र मदान ने बताया कि घायलों को कार से निकालने में दो युवकों ने काफी मदद की, जो बाद में चले गए।

इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
पढ़ाई पूरी करने के बाद अमनदीप ने मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स शुरू कर दिया था। परिजन उसके लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। हादसे में इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हरचरण यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि उनकी बेटी अब दुनिया में नही रही। सोमवार को परिवार ने निरंकारी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। 

एक परिजन ने बताया कि मूलरूप से जयपुर का रहने वाला बंटी गुरुग्राम में आईटी कंपनी में नौकरी करता है। अक्सर छुट्टी वाले दिन वह मौसी पुष्पा के घर आ जाता था। रविवार को वह घर पर मौजूद था। इन लोगों का गुरुद्वारे जाने व खाने का प्लान बना। 

अमनदीप ने अपनी बुआ के बेटे हरमिंदर को बुला लिया। हरमिंदर का पुरानी कारों के खरीदने-बेचने का काम है। वह कार लेकर अमनदीप के घर पहुंच गया। बाद में चारों गुरुद्वारे गए। वहां से रात को वापस आते समय सभी हादसे का शिकार हो गए। परिजन हरमिंदर के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

ट्रक के पीछे खड़ी कार को दूसरे ट्रक ने टक्कर मारी, युवती की मौत
आपको बता दें कि उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में रविवार देर रात चंदगीराम अखाड़े के पास लाल बत्ती पर ट्रक के पीछे खड़ी एक कार को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दो ट्रकों के बीच आकर कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी तरह कार सवार घायल मां-बेटी समेत चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

 

अस्पताल में अमनदीप कौर (22) को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अमनदीप की मां पुष्पा (52), मौसेरे भाई बंटी (30) और फुफेरे भाई हरमिंदर सिंह (33) का इलाज जारी है। बंटी की हालत नाजुक है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों के अलावा कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed