फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another link expressway will be built to reduce traffic in Delhi

दिल्ली में वाहनों की भीड़ कम करने के लिए एक और लिंक एक्सप्रेसवे, 26 जनवरी को होगा शिलान्यास

Fri, 25 Jan 2019 06:56 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Jan 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
Another link expressway will be built to reduce traffic in Delhi
expressway - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की सड़कों पर मोटर वाहनों की भीड़ कम हो सके, इसके लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक और लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाला है। पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम से खजूरी खास होते हुए बागपत के पास इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस से संपर्क देने वाले 31.32 किलोमीटर लंबे इस छह लेन के मार्ग का शिलान्यास 26 जनवरी 2019 को होगा। इस पर कुल 2820 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


राजमार्ग मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार छह लेन के एक्सेस कंट्रोल्ड यह लिंक एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क, खजूरी खास, दिल्ली-यूपी बॉर्डर और मंडोला होते हुए इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे इंटरसेक्शन से जुड़ जाएगा। इसे दो हिस्से में विकसित किया जाएगा। पहला हिस्सा अक्षरधाम से दिल्ली-यूपी बॉर्डर तक का 14.75 किलोमीटर तक का है जबकि दूसरा 16.57 किलोमीटर का हिस्सा दिल्ली-यूपी बॉर्डर से ईपीएच इंटरसेक्शन का है। इस लिंक एक्सप्रेसवे में 19 किलोमीटर का हिस्सा इलेवेटेड होगा। इस परियोजना की कुल लागत 2820 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस सड़क के दोनों तरफ तीन-तीन लेन का सर्विस रोड भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed