{"_id":"5762ddcc4f1c1b481e11c345","slug":"another-chance-of-admission-in-du-the-possibility-of-moving-the-application-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन तिथियां बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन तिथियां बढ़ने की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
साइबर कैफे में एडमिशन फार्म भरते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत दाखिले के इच्छुक छात्रों को एक और मौका मिलने की संभावना है। दरअसल डीयू में आवेदन प्रक्रिया की तिथियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
अब तक आवेदन प्रक्रिया के तहत 19 जून तक आवेदन किए जाने तय थे। लेकिन ऐसी संभावना है कि यह तिथि बढ़कर 22 जून तक हो सकती है। आवेदन की तिथि बढ़ने से कट ऑफ का शेड्यूल भी आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
पहली कट ऑफ 30 जून को जारी हो सकती है जबकि पहले यह कट ऑफ 27 जून को आना तय था। इस तरह से शेड्यूल आगे बढ़ता जाएगा। बृहस्पतिवार को दाखिला समिति की बैठक में यह सिफारिश दी गई है। हालांकि इस पर अभी कुलपति की मुहर लगना बाकी है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार या शनिवार तक इस पर मुहर लगने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ज्यादा छात्र आवेदन कर सकें इसके लिए ही ऐसा किया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से बार-बार सलाह दी जा रही है कि वह आवेदन करने में गलती ना करें।