फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another case like Jyoti Maurya came to light husband complained about wife not allowing him to meet children

एक और 'ज्योति मौर्य': ट्यूशन पढ़ाकर लगवाई बीवी की सरकारी नौकरी, अब बच्चों से भी नहीं मिलने दे रही

Tue, 18 Jul 2023 09:29 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jul 2023 09:29 AM IST
सार

महिला के पति गोपाल बाबू ने लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के निदेशक सहित गाजियाबाद के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अधिकारी के साथ पत्नी की फोटो और शिकायती पत्र शेयर कर न्याय की अपील की है।

विज्ञापन
Another case like Jyoti Maurya came to light husband complained about wife not allowing him to meet children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक और ज्योति मौर्य जैसा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दोबारा देखने को मिला है। इस बार भी अधिकारी गाजियाबाद के विकास भवन में तैनात हैं, जबकि महिला कानपुर में समाज कल्याण विभाग में तैनात है। महिला के पति गोपाल बाबू ने लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के निदेशक सहित गाजियाबाद के जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर सहित कई अधिकारियों को शिकायत भेजी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अधिकारी के साथ पत्नी की फोटो और शिकायती पत्र शेयर कर न्याय की अपील की है।

विज्ञापन

गोपाल बाबू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पत्नी को पढ़ाने के लिए ट्यूशन तक पढ़ाया और उनकी सरकारी नौकरी लगवाई, लेकिन जब उनकी सरकारी नौकरी छूट गई तो उन्होंने भी उनको छोड़ दिया और किसी अन्य अधिकारी के साथ उनके संबंध बन गए हैं। उनका आरोप है कि जब शादी होकर आई थीं तब उनकी पत्नी ने मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने पत्नी को भी पढ़ाया और सरकारी नौकरी कराई। उनकी नौकरी समाज कल्याण विभाग कानपुर में लग गई। सरकारी नौकरी लगने के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनने लगी। 1993 में शादी हुई थी और उसके बाद दो बच्चे हुए।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि पत्नी ने बच्चों को भड़का दिया है कि मैं उन बच्चों का पिता नहीं हूं, जिसकी वजह से बच्चे भी उनको पिता नहीं मानने से इनकार करते हैं। कानपुर में उनके घर पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले लगभग दो वर्ष से वह दोनों अलग रह रहे हैं। नौकरी और घर छूटने के बाद वह अपने अलीगढ़ स्थित पैतृक घर रहने आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed