{"_id":"5cdcb715bdec22076f510f68","slug":"annoyed-with-love-marriage-brothers-shot-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने जीजा को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने जीजा को गोली मारी, हालत गंभीर
Thu, 16 May 2019 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 May 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन
एक ही गोत्र में बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने अपने जीजा को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने के बाद बॉबी (22) को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बॉबी के बयान पर उसके सालों व एक दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बॉबी डीयू के एक कॉलेज में ग्रेजुएशन फाइनल ईयर का छात्र है। इसके अलावा वह पॉवर लिफ्टिंग में 2018 में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बॉबी अपनी पत्नी निशा के साथ हस्तसाल गांव, उत्तम नगर में रहता है। बॉबी इलाके के एक जिम में ट्रेनर है। अक्तूबर 2018 में बॉबी ने अपने गांव की रहने वाली अपने गोत्र की युवती निशा से कोर्ट मैरिज कर ली थी। निशा के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे। विवाह के बाद से ही निशा के परिजन बॉबी और निशा को धमकी देते थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात करीब 10.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नवादा इलाके में एक युवक को गोली मार दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बॉबी ने पुलिस को दिए बयान में अपने साले पारस उर्फ नवीन पर गोली चलाने का आरोप लगाया। बॉबी ने बताया कि शादी के बाद से उसके साले पारस व नीरज उस मारने की फिराक में थे।
मंगलवार रात को वह नवादा इलाके में था। एक जानकार युवक ने उसे बातों में लगाकर पारस व नीरज को सूचना दे दी। इस दौरान नीरज व पारस ने आते ही बॉबी पर हमला कर दिया। झगड़े के दौरान पारस ने बॉबी पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगी। शोर-शराबा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। बॉबी को अस्पताल ले जाया गया।
बॉबी देशबंधु गुप्ता कॉलेज में फाइनल ईयर का छात्र है। इसके अलावा वह पॉवर लिफ्टिंग करता है। पॉवर लिफ्टिंग में उसने नेशनल और स्टेट लेवल के कई मेडल जीते हैं। पुलिस उसके बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।