फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anna hazare is unhappy with kejriwal ministers going jail, asks is it your gram swaraj

AAP के मंत्रियों के जेल जाने से दुखी हुए अन्ना, पूछा-क्या यही है केजरीवाल का ग्राम स्वराज

Tue, 06 Sep 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
anna hazare is unhappy with kejriwal ministers going jail, asks is it your gram swaraj
अन्‍ना हजारे

दिल्ली सरकार के मंत्री संदीप कुमार का नाम सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद अन्ना हजारे ने काफी दुख जताया है और कहा कि केजरीवाल ने मेरी अपेक्षाओं को चोट पहुंचाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि आम आदमी पार्टी लोगों के लिए एक नई उम्मीद होगी लेकिन मंत्रियों की गिरफ्तारी ने मुझे बहुत दुख पहुंचाया है।

अन्ना हजारे ने केजरीवाल पर रोष जताते हुए पूछा कि जब वो मेरे साथ थे तो उन्होंने(केजरीवाल) ग्राम स्वराज नामक किताब लिखी थी। क्या यही उनका ग्राम स्वराज है।

विज्ञापन

चर‌ित्र पर पहले ही ध्यान रखने को कहा था

anna hazare is unhappy with kejriwal ministers going jail, asks is it your gram swaraj
संदीप कुमार

अन्ना हजारे ने आगे कहा कि उन्होंने अरविंद से पार्टी बनाते वक्त ही कहा था कि कार्यकर्ताओं के चरित्र पर ध्यान रखना लेकिन केजरीवाल ने उनकी बात नहीं सुनी।

संदीप कुमार के सेक्स स्कैंडल से पहले भी केजरीवाल के लोगों का रिकॉर्ड कोई बहुत अच्छा नहीं रहा है। कोई फर्जी डिग्री के आरोप में जेल गया तो कोई गुंडागर्दी के चक्कर में। अन्ना को याद है कि जब उन्होंने केजरीवाल से कहा था कि पार्टी में चरित्र टेस्ट का कोई पैमाना होना चाहिए।

अन्ना ने कहा, 'मैने पार्टी बनाते समय ही केजरीवाल को कहा था कि किस प्रकार से आप कार्यकर्ता का चरित्र अच्छा है या नहीं यह तय करोगे। लेकिन केजरीवाल ने मेरी सुनी नहीं। आज मैं देख रहा हूं कि मैंने जो बात कही थी वही आज हो रहा है। कोई भी पक्ष हो, पार्टी हो अपने आदमी चारित्र शील हैं या नहीं है ये देखना जरूरी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed