फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anna announce Hiking for farmers two and a half months

अन्ना ढाई महीने किसानों के लिए करेंगे पदयात्रा

Sat, 28 Feb 2015 01:05 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 01:05 PM IST
विज्ञापन
Anna announce Hiking for farmers two and a half months

केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण पर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अन्ना हजारे पदयात्रा निकालेंगे। यह यात्रा महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवा कुटीर ग्राम से शुरू होगी और दिल्ली में आकर खत्म होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में अन्ना हजारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होली के बाद किसान नेताओं के साथ बैठक करके इसका रूट और तिथि दोनों तय करेंगे।
विज्ञापन


अन्ना हजारे ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। किसानों की जमीन हथियाने के लिए बनाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को हम किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही महाराष्ट्र से दिल्ली तक पदयात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्ना की इस यात्रा में नहीं होगा कोई राजनीतिक दल

Anna announce Hiking for farmers two and a half months

इस यात्रा में किसान संगठनों और किसान नेताओं को शामिल किया जाएगा। यह पदयात्रा किसी के बैनर तले नहीं होगी। सिर्फ भूमि अधिग्रहण विरोध पदयात्रा के बैनर तले यह आयोजित होगी।

कोई राजनीतिक दल में इसमें शामिल नहीं होगा। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहे तो हो सकता है। अन्ना ने बताया कि यह पदयात्रा ढाई महीने तक चलेगी।

यात्रा वर्धा में महात्मा गांधी द्वारा बसाए गए सेवा कुटीर ग्राम से शुरू होगी। होली के बाद 9 मार्च को एक बैठक होगी। उसमें बड़े किसान नेता, संगठन के प्रमुख हिस्सा लेंगे, जिसमें समय और तिथि दोनों तय किया जाएगा।

केजरीवाल को बताएंगे कैसे चलती है आदर्श सरकार

Anna announce Hiking for farmers two and a half months

ढाई महीने के दौरान रूट किस तरह का होगा, जिससे आम लोगों को परेशानी न हो इसे लेकर भी बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल मोदी सरकार को वापस लेना पड़ेगा।


अन्ना हजारे ने कहा कि सचिवालय आने का अरविंद का न्योता मैंने स्वीकार किया है, मगर अभी समय की कमी के कारण नहीं जा पाऊंगा। जल्द ही सचिवालय जाने की कोशिश करूंगा।

आदर्श सरकार कैसे चलती है, केजरीवाल जी को उसका मॉडल भी बताऊंगा। जनता के लिए सरकार किस तरह से काम करे, इस बारे में भी बात करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed