फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anil vij minister of haryana says gandhi will soon be replaced from currency notes too

राष्ट्रपिता पर अपमानजनक बयान देते हुए BJP मंत्री बोले, 'धीरे-धीरे नोटों से भी हट जाएंगे गांधी'

Sat, 14 Jan 2017 08:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
anil vij minister of haryana says gandhi will soon be replaced from currency notes too
anil vij - फोटो : अमर उजाला

खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर पर पीएम मोदी की तस्वीर छपने का विवाद केंद्र की भाजपा सरकार के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। इसी मामले में भाजपा अब अपने ही मंत्री के बयान से एक नये बवाल में फंस गई है।

विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा की भाजपा सरकार में मंत्री पद पर आसीन अनिल विज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान दिया है। अनिल विज ने कहा है कि गांधी धीरे-धीरे देश की करेंसी नोटों से भी हट जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अच्छा हुआ कि गांधी की जगह कैलेंडर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई गई, मोदी गांधी से ज्यादा बड़ा ब्रांड नेम हैं।

देखें वीड‌ियो



 

'ज्यादा बड़े ब्रांड नेम हैं मोदी'

anil vij minister of haryana says gandhi will soon be replaced from currency notes too
Anil Vij - फोटो : File Photo

हालांकि चारों ओर से अनिल विज के बयान की आलोचना होने के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है।



बता दें कि अपने बयान में अनिल विज ने कहा कि 'जब से खादी के साथ गांधी का नाम जुड़ा है, खादी उठ ही नहीं सकी, खादी डूब गई।'

वे आगे बोले कि, 'गांधी का ऐसा नाम है कि जिस द‌िन से नोट पे तस्वीर छपी है उस दिन से नोट की डिवैल्यूएशन हो गई।'


जब विज से कैलेंडर पर मोदी की तस्वीर छपने की बात पूछी गई तो वो बोले कि, 'अच्छा हुआ कि गांधी की जगह मोदी की फोटो लगाई है कैलेंडर में, मोदी ज्यादा बड़ा ब्रांड नेम हैं।'

क्या बोले महात्मा गांधी के पड़पोते

anil vij minister of haryana says gandhi will soon be replaced from currency notes too
मोदी ने गांधी की जगह - फोटो : सोशल मीड‌िया





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed