Delhi: धर्म विशेष के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद तनाव, जुटी भारी भड़ी; पुलिस ने जिम मालिक युवक को पकड़ा
भीड़ को समझाकर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत किया गया। देर रात को आरोपी जिम मालिक प्रशांत (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रविवार रात को दूसरे धर्म के प्रति आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ वजीराबाद के मिलन विहार स्थित एक जिम के बाहर इकट्ठा हो गई। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एसीपी, थाना प्रभारी समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। भीड़ को समझाकर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शांत किया गया। देर रात को आरोपी जिम मालिक प्रशांत (24) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
क्षेत्र में लोकल पुलिस के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया। पुलिस दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठकर कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। इसके अलावा किसी भी तरह की अफवाहों से बचने की सलाह दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार वजीराबाद इलाके में रविवार रात को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसमें आरोपी एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करता हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों को जब वीडियो के बारे में पता चला तो लोगों की भीड़ गली नंबर-4, मिलन विहार में इकट्ठा हो गई। लोगों ने नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया।
खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हालात को संभाला। बाद में अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को मौके पर बुला लिया गया। जिला पुलिस उपायुक्त भी वहां पहुंच गए। छानबीन के बाद देर रात को कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को दबोच लिया गया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में वजीराबाद थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने, आईटी एक्ट आदि धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। हंगामा होने के बाद आरोपी अपना फोन बंद कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस सारे हालत पर नजर रखे हुए है।