फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angry over the love affair, the girl's brother stabbed the boy to death.

Delhi NCR News: प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के भाई ने लड़के को चाकू से गोदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
-प्रशांत विहार इलाके की घटना, लड़की का परिवार घर बंद कर भागे
विज्ञापन

-पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रशांत विहार के जापानी पार्क में बृहस्पतिवार की दोपहर एक लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि प्रेम प्रसंग से नाराज लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के पर हमला किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। रोहिणी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 3.15 बजे प्रशांत विहार थाना पुलिस को जापानी पार्क इलाके में एक लड़के पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल लड़के को पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि लड़के को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

मृतक अपने परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-24 बुध विहार इलाके में परिवार के साथ रहता था। जांच में पता चला कि मृतक ने पिछले साल 12 वीं परीक्षा पास किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक और हमलावर नाबालिग हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि मृतक का इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं थी। लड़की का भाई मृतक को लगातार अपनी बहन से दूर रहने की धमकी दे रहा था। बृहस्पतिवार को लड़का आरोपी की बहन के साथ जापानी पार्क में था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाग गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के घर पर दबिश दी गई है, लेकिन सभी घर को बंद कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article