{"_id":"5e94bdff8ebc3e76781402bd","slug":"angry-man-spit-on-policeman-when-he-stopped-him-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः घूमने से रोकने पर गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मी पर थूका, कराया जाएगा कोरोना टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः घूमने से रोकने पर गुस्साए युवक ने पुलिसकर्मी पर थूका, कराया जाएगा कोरोना टेस्ट
Tue, 14 Apr 2020 01:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में लॉकडाउन के दौरान सड़क पर घूम रहे एक युवक को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने पूछताछ के लिए रोक लिया। युवक ने रोके जाने से नाराज होकर गुस्से में पुलिसकर्मी पर थूक दिया। गनीमत रही कि थूक पुलिसकर्मी के ऊपर नहीं गिरा।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसकी पहचान शाहबाज (25) के रूप में हुई। वह परिवार के साथ लाहौरी गेट इलाके की गली कटरा हिंदू में रहता है। लाहौरी गेट पुलिस ने युवक के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने, जानबूझकर दूसरे की जान जोखिम में डालने और कोविड-19 संक्रमण फैलाने के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लाहौरी गेट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष कल्लू भगत इलाके में रविवार रात 10 बजे पिकेट लगाकर वाहनों की जांच कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार शाहबाज वहां पहुंचा। सुभाष ने उससे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सुभाष जब शाहबाज को कोविड-19 संक्रमण के बारे में समझाने लगा, तो शाहबाज आग बबूला हो गया। उसने सुभाष पर थूक दिया। शाहबाज के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन