फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar Terminal to get a facelift with Rs 4.19 crore

Delhi NCR News: 4.19 करोड़ से बदलेगा आनंद विहार टर्मिनल का चेहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
- भीड़ प्रबंधन, प्लेटफॉर्म सुधार और आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन



शनि पाथौली


नई दिल्ली। राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल आनंद विहार रेलवे टर्मिनल पर जल्द ही बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर रेलवे की ओर से यहां करीब 4.19 करोड़ रुपये की विकास परियोजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को व्यापक रूप से उन्नत किया जाएगा। यह टर्मिनल पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। बढ़ती भीड़ और मौजूदा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को तैयार किया गया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।


स्टेशन के संपर्क मार्गों को किया जाएगा दुरुस्त -
परियोजना के तहत सबसे पहले स्टेशन के संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जाएगा। सर्कुलेटिंग एरिया से सैलून साइडिंग और कोच केयर सेंटर से वॉशिंग लाइन कॉम्प्लेक्स तक के रास्तों को बेहतर बनाया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही सुचारु होगी और रखरखाव कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा नए प्लेटफॉर्मों पर जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां, उच्च क्षमता वाले पब्लिक एड्रेस सिस्टम और आधुनिक स्पीकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



प्लेटफॉर्म 1 से 7 के जर्जर हिस्सों की होगी मरम्मत-
प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 7 तक के जर्जर हिस्सों की मरम्मत भी इस योजना का अहम हिस्सा है। प्लेटफॉर्म शेड, वैली गटर और छतों की मरम्मत कर जलभराव और पानी टपकने की समस्या से राहत दिलाई जाएगी। साथ ही स्टेशन भवन की दूसरी मंजिल पर नौ कमरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें आधुनिक विश्राम गृह में बदला जाएगा। भीड़ प्रबंधन को सुधारने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। लंबे समय से कोच केयर सेंटर और खराद मशीन शेड में बनी जलभराव व रिसाव की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। इस परियोजना के जरिए टर्मिनल को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed