फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anand Vihar and Punjabi Bagh flyovers were inaugurated without the work being completed

Delhi: काम पूरा हुए बिना ही कर दिया आनंद विहार और पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन, दौड़ रहे वाहन

Tue, 11 Mar 2025 04:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Mar 2025 04:37 AM IST
सार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि परियोजनाओं के अंतिम बचे हुए निर्माण कार्य में पेड़ों की अड़चन है। इन पेड़ों को काटने या फिर स्थानांतरित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Anand Vihar and Punjabi Bagh flyovers were inaugurated without the work being completed
अप्सरा बॉर्डर फ्लाईओवर - फोटो : विवेक निगम

विस्तार

दिल्ली को जाम से राहत दिलाने के लिए दो बड़ी परियोजनाओं आनंद विहार और पंजाबी बाग फ्लाईओवर का उद्घाटन विधानसभा चुनावों से पहले कर दिया था। इन पर ट्रैफिक चल रहा है। लेकिन यह परियोजनाओं अभी भी आधी अधूरी हैं। मार्ग में पेड़ होने के कारण इनका काम 100 फीसदी पूरा नहीं हो सका है। स्थिति यह है कि दो माह बीत जाने के बाद भी पेड़ों को हटाने या काटने से संबंधित अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। अब भाजपा की सरकार इस अड़चन को जल्द दूर करने की बात कह रही है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों का कहना है कि परियोजनाओं के अंतिम बचे हुए निर्माण कार्य में पेड़ों की अड़चन है। इन पेड़ों को काटने या फिर स्थानांतरित करने की जरूरत है। नियम यह है कि एक पेड़ काटने के बदले 10 पेड़ लगाए जाएं। लेकिन विभाग के पास इतनी जमीन नहीं है जिसमें पेड़ लगाए जाएं। ऐसे में पेड़ों को हटाने या काटने की अनुमति नहीं मिल रही। अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों की अड़चन को लेकर जल्द समाधान निकाला जाएगा। इसके लिए वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के बीच बैठक होगी।    

विज्ञापन

आनंद विहार-अप्सरा बाॅर्डर एलिवेटेड कॉरिडोर...
आनंद विहार-अप्सरा बाॅर्डर एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन विधानसभा चुनाव से पहले कर दिया गया था। यहां पर ट्रैफिक चल रहा है। लेकिन परियोजना में पेड़ रोड़ा बने हुए हैं। इससे अंतिम बचा हुआ कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। यहां 66 पेड़ों को हटाने की जरूरत है। इनमें दो पेड़ कॉरिडोर के बीच में हैं। काॅरिडोर पर आनंद विहार की तरफ से जाने पर एक रैंप भी बनाया जा रहा है, लेकिन पेड़ों के कारण यह रैंप पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि पेड़ काटने की अनुमति मिलने के बाद ही रैंप बनेगा। साथ ही, जो दो पेड़ कॉरिडार के बीच में आ रहे हैं। अनुमति मिलते ही पेड़ को हटा दिया जाएगा।

पंजाबी बाग फ्लाईओवर...
पंजाबी बाग में छह लेन वाले क्लब रोड फ्लाईओवर भी ट्रैफिक के लिए शुरू किया जा चुका है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे जनता के लिए खोला गया था। लेकिन इसमें भी पेड़ की अड़चन है। इस वजह से इसका अंतिम बचा हुआ काम पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इन पेड़ों की वजह से ट्रैफिक की आवाजही को कोई दिक्कत नहीं हैं। 1.5 किलोमीटर लंबा क्लब रोड फ्लाईओवर उन दो फ्लाईओवर में से एक है जो पश्चिमी दिल्ली में पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच इंटीग्रेटिड ट्रांजिट कॉरिडोर डेवलेपमेंट और स्ट्रीट नेटवर्क का हिस्सा हैं। कॉरिडोर के पहले खंड- मोती नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन 13 मार्च को किया गया था। फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य सितंबर 2022 में शुरू किया गया था।

नंद नगरी गगन सिनेमा फ्लाईओवर...
नंद नगरी से गगन सिनेमा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तय समय से पीछे चल रहा है। यहां पर 97 पेड़ काटने की जरूरत है। पहले कुछ पेड़ बिना अनुमति के काट दिए गए थे। इस पर पीडब्ल्यूडी पर 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगा था। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि पिछले साल जुलाई में जुर्माना राशि दे दी गई है। अभी फिलहाल पेड़ों को काटने के बाद बदले में पेड़ लगाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। फ्लाईओवर जिस मार्ग पर बन रहा है, वह दिल्ली को गाजियाबाद से जोड़ता है।

बारापूला फेज तीन कॉरिडोर...
बारापूला फेज-तीन कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी पेड़ों की वजह से पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना के निर्माण में 274 पेड़ बाधा बने हैं। इस परियोजना के पूरा होने से लोग मयूर विहार से लेकर एम्स तक सिग्नल फ्री सफर कर सकेंगे। बीते दिनों पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने परियोजना स्थल का दौरा कर अड़चनों को जल्द दूर करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed