फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News An Unattended Bag Found At Connaught Place Delhi

Delhi: कनॉट प्लेस में लावारिस बैग से फैली सनसनी, काफी समय तक रहा अफरातफरी का माहौल, खोलने पर मिले सिर्फ कपड़े

Sat, 04 May 2024 04:48 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 May 2024 04:48 PM IST
सार

 Suspicious Bag found in Connaught Place Delhi : दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार कंट्रोल रूम में दोपहर करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक कॉल मिली कि एम व एन ब्लॉक के बीच की रेड लाइट के पास एक लावारिस बैग है। सूचना देने वाले ने बाग में बम होने की आशंका जताई।

विज्ञापन
Delhi News An Unattended Bag Found At Connaught Place Delhi
कनॉट प्लेस में मिला संदिग्ध बैग - फोटो : एएनआई

विस्तार

Delhi News Today: कनॉट प्लेस के एन ब्लॉक में शनिवार को एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत वहां पहुंची और मोर्चा संभालते हुए इलाके को खाली करवाया। साथ ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई। थोड़ी देर बाद ही बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, फायर विभाग व आपदा प्रबंधन सहित अन्य संबंधित एजेंसियां भी मौके पर पहुंच गईं। बैग की जांच की गई, तो उसमें सिर्फ पुराने कपड़े रखे मिले। इस सूचना से कुछ समय तक पूरे कनॉट प्लेस में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार कंट्रोल रूम में दोपहर करीब 2 बजकर 41 मिनट पर एक कॉल मिली कि एम व एन ब्लॉक के बीच की रेड लाइट के पास एक लावारिस बैग है। सूचना देने वाले ने बाग में बम होने की आशंका जताई। इसके बाद मौके पर तुरंत दो दमकल वाहनों को भेजा गया। साथ ही, स्थानीय पुलिस ने एन ब्लॉक के पास के इलाके की घेराबंदी की। बरामद बैग फुटपाथ पर रखा हुआ था।

इसके बाद लावारिस बैग की जांच शुरू की गई। लेकिन, उसमें कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ। बैग के अंदर केवल कुछ कपड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि कनॉट प्लेस इलाके में आया कोई शख्स फुटपाथ पर ही अपना बैग भूल गया होगा। हालांकि, ऐसा कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिसके आधार पर यह पता लगाया जा सके कि यह बैग किसका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed