फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An organization's activists had attempted to pervert the atmosphere

सहानुभूति के बहाने लोगों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Fri, 02 Oct 2015 10:44 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
An organization's activists had attempted to pervert the atmosphere

बिसाहड़ा गांव में इकलाख की हत्या के बाद गांव में दिल्ली से आए एक संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। उन्होंने एसडीएम की कार पर हमला किया और कई बार कार से नीचे तक खींच लिया। एसडीएम ने संयम से किसी तरह उन्हें समझाया और वहां से निकल गए।

विज्ञापन


दरअसल, इकलाख के परिवार को सांत्वना देने सुबह ही एक समुदाय के विशेष पहचान रखने वाले नेता पहुंचे थे। उनके कुछ समर्थक गांव में ही रह गए। पहले तो उन्होंने पीड़ित परिवार के रिश्तेदार बनकर पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाया।

विज्ञापन


फिर गांव के लोगों को गिरफ्तार कराने के लिए पूरा ड्रामा किया। इसके बाद जब परिवार के लोगों ने उन्हें घर से बाहर कर दिया तो उन्होंने मीडियाकर्मी बनकर पुलिस और प्रशासन को खरी-खोटी सुनाई और गांव के लोगों के खिलाफ भी दुष्प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में सड़क पर लेटकर उन्हें रोक लिया

An organization's activists had attempted to pervert the atmosphere

इस बीच एसडीएम दादरी राजेश कुमार परिवार से मिलने पहुंचे तो उक्त लोगों ने शोर मचा दिया कि एसडीएम ने परिवार के लोगों को धमकाया है। इस बात को कुछ लोगों ने इतना तूल दे दिया कि मामला बिगड़ गया और उक्त कार्यकर्ताओं ने एसडीएम का पीछाकर उन्हें घेरने का प्रयास किया। जब वह सड़क पर आकर गाड़ी में बैठने लगे तो उन्होंने एसडीएम को कार से खींच लिया।


एसडीएम ने पास में खड़ी एक पुलिस जीप में बैठकर जाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने उन्हें वहां से भी उतार लिया। एसडीएम गाड़ी में बैठे तो कुछ लोगों ने रास्ते में सड़क पर लेटकर उन्हें रोक लिया।

जबकि कुछ उपद्रवियों ने उन्हें कार से खींच लिया, मीडिया के कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और एसडीएम को कार में बैठाकर किसी तरह बचाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत रहने की हिदायत दी।

कराई जाएगी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

An organization's activists had attempted to pervert the atmosphere

सीओ अनुराग ने बताया कि दिल्ली से एक संगठन के लोग बिसाहड़ा में आए थे उनकी पहचान काफी हद तक कर ली गई है और पूरी पहचान होने के बाद उनके खिलाफ माहौल बिगाड़ने के प्रयास का मामला दर्ज करने और एसडीएम दादरी के साथ अभद्रता करने का मामला भी दर्ज किया।


इकलाख के भाई जमील का कहना है कि कुछ लोग उनके पारिवारिक और रिश्तेदार बनकर माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं जबकि उनके सहित दो भाई ही घर पर मौजूद हैं, इसलिए पुलिस का काम है कि वह ऐसे लोगों को यहां आने से रोके या फिर उनकी पहचान होने के बाद ही आने दे।

इकलाख का भाई कहता है कि परिवार को पुलिस-प्रशासन से पूरी सुरक्षा और हमदर्दी के साथ-साथ सहयोग मिल रहा है। उन्हें या उनके परिवार को किसी तरह की एसडीएम दादरी ने कोई धमकी नहीं दी है, बल्कि अपेक्षा से अधिक सहयोग दिया है। कुछ बाहरी लोग आकर उनके परिवार पर राजनीति कर रहे हैं।

इकलाख के बेटे सरताज ने डीएम को पत्र लिखकर की अपील

An organization's activists had attempted to pervert the atmosphere

इकलाख के बेटे सरताज ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शासन, प्रशासन, मीडिया और समाज के अन्य लोगों के सहयोग का शुक्रिया अदा करते हुए अब उनके और उनके परिजनों को चैन से रहने देने की अपील की है।

सरताज ने लिखा है, ‘दुख की घड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री, मीडिया और समाज ने हमारा दुख बांटा। इस कठिन वक्त में उन्हें तसल्ली दी, इसके लिए सभी का शुक्रिया। तीन दिनों में मुझे और मेरे परिवारवालों को जो भी बात कहनी थी, सभी बताई जा चुकी हैं।

मां, बहन और दादी की तबीयत ठीक नहीं है। मेरे भाई का इलाज चल रहा है जिसकी हालत नाजुक है। मैं और परिवार आप सभी से गुजारिश करता है कि परिवार को मेरे घर में चैन से रहने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed