फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An officer of Prime Minister Office located in North Block created a stir after going to ashram of Palwal Bab

Delhi: पलवल के बाबा की शरण में अधिकारी, PM Office में मचा हड़कंप, ऑफिस में ही छोड़ा था मोबाइल व अन्य कागजात

Wed, 21 Dec 2022 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 08:08 PM IST
सार

राजपत्रित अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत काम करने वाले डीओपीटी विभाग में तैनात हैं। वह सोमवार रात 12 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा। रात में उन्हें पूरे नॉर्थ ब्लॉक में तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले। 

विज्ञापन
An officer of Prime Minister Office located in North Block created a stir after going to ashram of Palwal Bab
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नॉर्थ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी सब कुछ छोड़कर पलवल के बाबा की शरण में चले गए। इसके बाद बाबा के साथ वृंदावन के आश्रम में भक्ति में लीन हो गए। 

विज्ञापन

अधिकारी के गायब होने की खबर फैलने से प्रधानमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी मोबाइल, वाहन व अन्य कागजात छोड़कर चले गए थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इसकी सूचना संसद मार्ग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू की तो अधिकारी वृंदावन के आश्रम में मिल गए। नई दिल्ली जिला डीसीपी प्रणव तायल ने अधिकारी के मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजपत्रित अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत काम करने वाले डीओपीटी विभाग में तैनात हैं। वह सोमवार रात 12 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क साधा। रात में उन्हें पूरे नॉर्थ ब्लॉक में तलाशा गया, लेकिन वह नहीं मिले। 

विज्ञापन

डीओपीटी के अवर सचिव राजेश ने इसकी सोमवार रात करीब 12:30 बजे दिल्ली पुलिस को 100 नंबर पर पीसीआर कॉल कर दी। पुलिस को जांच में राजपत्रित अधिकारी का मोबाइल ऑफिस में ही मिल गया। संसद मार्ग थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि अधिकारी पलवल के बाबा को मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं। 

इसके बाद पुलिस ने बाबा के बारे में पता किया। पता लगा कि अधिकारी बाबा के पास पलवल गए थे, फिर वृंदावन के आश्रम में चले गए। पुलिस ने ये जानकारी अधिकारी के परिजनों को दी। परिजन अधिकारी को लेने मंगलवार शाम वृंदावन पहुंच गए और घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed