फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah said, day and night psycho-social counseling of doctors and nurses engaged in the service of humanity

अमित शाह बोले, दिन-रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग हो

Mon, 15 Jun 2020 07:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 15 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah said, day and night psycho-social counseling of doctors and nurses engaged in the service of humanity
Amit Shah at LNJP hospital - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन

 

अमित शाह ने दिल्ली के मुख्य सचिव को राजधानी के हर कोरोना अस्पताल के कोरोना वार्ड में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इन कैमरों की मदद से वहां की अच्छी तरह से निगरानी की जा सकती है। इससे मरीजों की समस्याओं  का निदान करने में भी मदद मिलेगी।

दिन-रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग की जाए।
 

केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली के मुख्य सचिव को इन अस्पतालों में मरीजों को खाना उपलब्ध कराने वाली कैंटीन की एक वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे एक कैंटीन में संक्रमण हो जाए, तो दूसरी कैंटीन से मरीजों को निर्बाध रूप से भोजन प्राप्त होता रहे।

अमित शाह ने कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ दिन रात मानवता की सेवा में जुटे डॉक्टर और नर्सों की साइको-सोशल काउंसलिंग का भी आदेश दिया।

इससे न सिर्फ वे शारीरिक से बल्कि मानसिक रूप से भी पूरी मजबूती के साथ इस महामारी से लड़ सकेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed