फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah Home Minister at 76th Raising Day Parade of Delhi Police announce amendment in ipc crpc evidence act

दिल्ली पुलिस का स्थापना दिवस: अमित शाह का बड़ा ऐलान- IPC, CRPC और एविडेंस एक्ट के कानूनों में होगा बदलाव

Thu, 16 Feb 2023 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Feb 2023 02:28 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस में शामिल होते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कई बड़े एलान किए और साथ ही दिल्ली पुलिस के काम की भी तारीफ की।

विज्ञापन
Amit Shah Home Minister at 76th Raising Day Parade of Delhi Police announce amendment in ipc crpc evidence act
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। इस मौके पर उन्होंने पुलिस की तारीफ करते हुए बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में काफी बदलाव होने वाला है। आगे पढ़ें अमित शाह ने इस दौरान क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
  • आजादी के पहले पुलिस के काम में सेवा का नाम नहीं होता था, लेकिन अब सेवा भी है।
  • कोरोना जैसे महामारी के दौरान दिल्ली पुलिस के योगदान की खूब तारीफ हुई।
  • गृहमंत्री ने कहा मोबाइल कैमरे द्वारा पासपोर्ट सेवा का सत्यापन होगा और पांच दिनों के अंदर ही अपने घर में आपको सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मोबाइल फॉरेंसिक साइंस वैन को दिल्ली पुलिस को उपलब्ध कराने से क्राइम के मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने और सबूतों को इक्ट्ठा करने में मदद मिलेगी।
  • विज्ञापन
  • आने वाले दिनों में फॉरेंसिक और एविडेंस एक्ट में काफी बदलाव होने वाला है। इसमें 6 साल और 6 साल से ज्यादा सजा के प्रावधान वाले मामले में ये फॉरेंसिक साइंस वाले वैन का कार्य बेहद महत्त्वपूर्ण होने वाला है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • G20 कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस को बेहद सतर्क रहना होगा, क्योंकि उस वक्त कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली में होंगे।
  • देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जम्मू कश्मीर के अंदर जिस तरह से आतंकियों/पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई हुई, ये किसी से छुपा नहीं है।
  • वामपंथी उग्रवादियों के खिलाफ पिछले कुछ सालों के दौरान काफी कार्रवाई हुई है।
  • नॉर्थ-ईस्ट राज्यो में भी वहां के स्थानीय लोगों के लिए काफी काम किया है। अफसपा जैसे कानून पर हमने काम किया, इसके साथ ही वहां की कई उग्रवादी संगठनों के प्रमुख नेताओं से बातचीत करके उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ा।
  • गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई में केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की कर्रवाई को दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस का साथ मिला।
  • नशा मुक्ति के खिलाफ कार्रवाई हुई। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान करवाते हुए उन्हें सजा दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed