फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amit Shah Fake Video Case Delhi Police issued summons to Telangana Congress members

अमित शाह फेक वीडियो: तेलंगाना पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार; जानें अब तक मामले क्या हुआ

Thu, 02 May 2024 05:31 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली/हैदराबाद
पीटीआई, नई दिल्ली/हैदराबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 May 2024 05:31 PM IST
सार

Amit Shah Fake Video Case: अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दूसरा नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के चार सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
Amit Shah Fake Video Case Delhi Police issued summons to Telangana Congress members
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में तेलंगाना पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। तेलंगाना भाजपा की शिकायत के आधार पर तेलंगाना पुलिस की साइबर सेल ने तेलंगाना सोशल मीडिया संयोजक नवीन और तस्लीमा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

तेलंगाना कांग्रेस के मीडिया संयोजक कमल मेदागोनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट ने गृह मंत्री अमित शाह के छेड़छाड़ किए वीडियो के प्रसार के संबंध में सात से आठ राज्यों में 16 व्यक्तियों को समन जारी किया था। फर्जी वीडियो में गृह मंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भाजपा देश में आरक्षण के खिलाफ है। भाजपा ने वायरल क्लिप को फर्जी बताया है।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में संबंधित व्यक्तियों को जांच में शामिल होने और सबूत के रूप में प्रासंगिक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देने को कहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तलब किए गए लोगों में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के छह सदस्य शामिल हैं। उन्हें कई राज्यों के अन्य व्यक्तियों के साथ एक मई को दिल्ली के द्वारका में आईएफएसओ इकाई में पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा गया था। सीआरपीसी की धारा 160 पुलिस को किसी व्यक्ति को जांच के लिए बुलाने, जबकि धारा 91 पुलिस को सबूत के रूप में प्रस्तुत करने के लिए विशिष्ट दस्तावेजों या गैजेट्स की तलाशी लेने का अधिकार हासिल होता है। इससे पहले, भाजपा की तेलंगाना इकाई ने सीएम और कांग्रेस के राज्य प्रमुख रेवंत रेड्डी के खिलाफ साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी वीडियो पर क्या बोले रेड्डी
कर्नाटक के सेडम में एक रैली को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया गया था। इस वजह से दिल्ली पुलिस के जवान नोटिस लेकर तेलंगाना कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए। वे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने आए थे। इसका क्या मतलब है, अब पीएम मोदी चुनाव जीतने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल करेंगे। ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई खत्म हो गए हैं क्या। यहां कोई डरने वाला नहीं है। हम ऐसे लोग हैं, जो जवाब देते हैं। तेलंगाना और कर्नाटक चुनाव में भाजपा को निश्चित रूप से हार मिलेगी। 

दो मई को होना था पेश 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से जुडे डीपफेक मामले से जुड़े तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और चार अन्य नेताओं के कानूनी सलाहकार को दिल्ली पुलिस ने तलब किया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कुछ समय मांगा है। वहीं आईएफएसओ झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें 2 मई को हर हाल में उपस्थित होने को कहा गया है। 

पुलिस ने फर्जी वीडियो पर क्या कहा
वहीं दिल्ली पुलिस ने इस फर्जी वीडियो मामले में कहा है कि पहले देखा जाएगा कौन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है और कौन ई-मेल के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया देता है। उनकी प्रतिक्रिया और उपस्थिति के अनुसार ही जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार तेलंगाना सीएम के साथ छह सदस्यों को तलब किया गया था। दिल्ली के आइएफएसओ इकाई में पूछताछ की जानी है। सीआरपीसी की धारा 160 के उनको जांच की पूछताछ के लिए बुलाया गया है, वहीं धारा 91 के तहत पुलिस ने उनके दस्तावेज और गैजेट की जांच करने के लिए मंगवाए हैं। जो कि सबूत के तौर पर पेश किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed