फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amidst of patch up and negotiation aam aadmi party is in action, party to send 10 lakh letters to pm

सुलह-समझौते की कोशिशों के बीच हरकत में आप, पीएम को भेजेगी 10 लाख खत

Tue, 19 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
amidst of patch up and negotiation aam aadmi party is in action, party to send 10 lakh letters to pm
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली सरकार व उपराज्यपाल के बीच सुलह-समझौते की कोशिशों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं दिखना चाहती। लिहाजा पार्टी मंगलवार से डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन


इस दौरान आम दिल्लीवासियों से आप अपने समर्थन में पत्र लिखवाएगी। पार्टी का दावा है कि इस मुहिम में 10 लाख खत इकट्ठा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि रविवार को जिस तरह पूरी दिल्ली सड़क पर थी, उससे साफ है कि दिल्लीवाले अपना हक पाने को बेचैन हैं। अगर अधिकारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई और लोगों से जुड़े काम शुरू नहीं हुए तो पूरी दिल्ली सड़क पर उतरने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि आप दिल्लीवालों का दर्द बखूबी समझती है। मंगलवार से आप लोगों के बीच जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता बड़े स्तर पर जनसंपर्क व डोर टू डोर अभियान चलाएंगे। इस दौरान अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने व दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के समर्थन में लोगों से पत्र लिखवाए जाएंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रधानमंत्री ने अधिकारियों की हड़ताल नहीं तुड़वाई तो आने वाले दिनों में 10 लाख पत्रों का पुलिंदा उनको सौंपा जाएगा। उस दौरान दिल्ली की सड़कों पर बीते रविवार से बहुत ज्यादा जनसैलाब उमड़ेगा। दिल्ली की हर गली से लोग प्रधानमंत्री के आवास की तरफ पत्र देने के लिए कूच करेंगे।

डर अधिकारियों में नहीं, आप विधायकों व कार्यकर्ताओं में है

amidst of patch up and negotiation aam aadmi party is in action, party to send 10 lakh letters to pm
आतिषी मारलेना, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दावे पर संजय सिंह ने कहा कि अब आईएएस अधिकारियों की बारी है। वह अरविंद केजरीवाल की पहल का स्वागत करें और हड़ताल खत्म करें जिससे सारे काम सुचारु रूप से चल सकें।

अगर अधिकारी कोई पहल करते हैं तो पार्टी उसका स्वागत रहेगी। दिल्ली में डर अधिकारियों को नहीं, उलटा आप के विधायक व कार्यकर्ताओं में है। दिल्ली पुलिस बेवजह के मामलों में कई विधायकों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अदालत में वह एक दिन भी नहीं टिक पाते।

कांग्रेस की चुप्पी खतरनाक
संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस को निश्चित रूप से सोचना चाहिए। जब-जब मणिपुर, उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई तो कांग्रेस से पहले आप ने आवाज उठाई थी लेकिन आज जब दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो रही है तो कांग्रेस की चुप्पी खतरनाक है। कांग्रेस की यह चुप्पी राजनैतिक इतिहास में काले अक्षरों में लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed