फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   American agency will help to get improve sex ratio in haryana

यहां बेटियों को बचाने के लिए राष्ट्रपति ओबामा से होगी बात

Thu, 23 Jul 2015 05:10 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
American agency will help to get improve sex ratio in haryana

प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात का मुद्दा अमेरिका तक पहुंच गया है। इस दाग को धोने में मदद के लिए अविभाजित पंजाब के जालंधर से ताल्लुक रखने वाले अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा आगे आए हैं।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार के कॉल फॉर एक्शन-बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि उन्होंने खुद इस कार्यक्रम से जुड़ने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


अब प्रदेश में लड़कियों की स्थिति और लिंगानुपात सुधारने की दिशा मेें वह अपने देश के राष्ट्रपति बराक ओबामा से भी बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार की प्रमुख एजेंसी अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) अब घर-घर तक पहुंचेगी और बेटी बचाने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी घर-घर पहुंच जागरूक करेगी

American agency will help to get improve sex ratio in haryana

रिचर्ड अपने साथ दो और अमेरिकी गैर सरकारी संस्थाओं इंद्राणीज लाइट फाउंडेशन (आईएलएफ) और पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) को भी प्रदेश के इस अभियान को गति देने की जिम्मेदारी दी है।

ये संगठन भी प्रदेश में इस अभियान को लागू करने और लिंगानुपात सुधारने में मदद करेंगे। इन संस्थाओं के जुड़ने के बाद अब प्रदेश के हर जिले में सर्वे किया जाएगा।

इसमें लिंगानुपात और कन्या भ्रूण हत्या के कारणों को तलाशने के साथ लोगों के सामने अमेरिकी लड़कियां प्रेरणा के रूप में सामने आएंगी। रिचर्ड अमेरिकी कंपनियों को सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबलिटी) का पैसा इस अभियान में लगाने की अपील करेंगे।

कंपनियों में महिला कर्मचारियों की बढ़ोतरी करने को कहा जाएगा। रिचर्ड ने कहा जब तक प्रदेश में लिंगानुपात संतुलन में सुधार नहीं होता है, तब तक प्रदेश के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी स्वीकार किया आज भी प्रदेश के कई गांवों में लिंगानुपात की स्थिति बहुत ही खराब है। बेटों की शादी के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने भी कन्या भ्रूण हत्या के मामले को देखते हुए कहा कि 16वीं शताब्दी जैसी स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed