फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amazing enthusiasm was seen among elderly voters during voting in Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव: उम्र की सीमा पर मतदान का जोश पड़ा भारी, बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह

Sun, 26 May 2024 08:02 AM IST
विजय पुंडीर राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 26 May 2024 08:02 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान उम्र की सीमा पर वोट का जोश भारी पड़ा। सुबह से ही बुजुर्ग मतदाता काफी संख्या में वोट करने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने लगे।

विज्ञापन
Amazing enthusiasm was seen among elderly voters during voting in Lok Sabha elections
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान उम्र की सीमा पर वोट का जोश भारी पड़ा। सुबह से ही बुजुर्ग मतदाता काफी संख्या में वोट करने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचने लगे। पालम गांव के पोलिंग स्टेशन पर मतदान करने पहुंची 92 साल की इंद्रावती ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री से लेकर अभी तक के प्रधानमंत्री को हर बार वोट करने का मौका मिला। कभी ऐसा नहीं हुआ कि वह वोट करना भूल गईं। चाहे शरीर किसी भी हालत में रहे। सुबह सबसे पहले मतदान करके आती हूं। 

विज्ञापन


ओखला निवासी 70 साल की चांद बानो ने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य है और इससे वह कभी पीछे नहीं हटतीं। हमारा भविष्य कैसा होगा यह मेरा वोट ही तय करेगा। फिर इस पुनीत काम से मैं पीछे कैसे हट सकती हूं। शालीमार बाग में वोट करने पहुंचे 84 साल के सतीश कुमार ने कहा कि भविष्य को बनाने में उम्र बाधा नहीं बनती, बल्कि बढ़ती उम्र का अनुभव नई पीढ़ी को दिशा देता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि पूरे जोश के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा बनें। पूर्वी दिल्ली स्थित वसुंधरा एनक्लेव में रहने वाले 83 साल के कमल कुमार ने कहा कि वोट देने का जो जोश पहले था आज भी वैसे ही है। हमारी कोशिश है कि युवा भी हमें देखकर वोट करने आगे आए, ताकि भविष्य में कैसी सरकार हो यह उनका वोट तय करें। 73 साल के बी गांगुली ने कहा कि वोट हमारा कल तय करता है। कल कैसा होगा इसके लिए हम जिम्मेदार है। यदि आज जोश न दिखाए तो कल शिकायत करने का अधिकार भी नहीं रहता।  
विज्ञापन


मतदाताओं में वोट करने का जोश कुछ कदर दिखा कि बीमारी भी उन्हें घर पर रोक नहीं सकी। शिव विहार में वोट करने पहुंचे 70 साल के नबी सयर को 4 साल से लकवा है। फिर भी पूरे जोश के साथ वोट करने बूथ पर पहुंचे। वेस्ट विनोद नगर में मतदान करने पहुंचे 24 साल के दिव्यांग निशांत पैरों से चल नहीं पाते, लेकिन बहन के साथ सबसे पहले वोट करने पहुंचे। उनका कहना है कि वह कभी वोट करने से पीछे नहीं हटते। उत्तम नगर में वोट करने पहुंचे मोहम्मद अशफाक ने कहा कि दिव्यांगता जिम्मेदारी निभाने के आड़े नहीं आती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट डालते ही हुईं बेहोश
नंद नगरी में वोट करने आईं 48 साल की माला मतदान करने के दौरान बेहोश हो गई। उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा दी गई। वहीं, द्वारका के सीआरपीएफ स्कूल में वोट करने पहुंचीं 65 साल की महिला वोट करने के कुछ देर बाद ही बेहोश हो गई। निगम के वालंटियर मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed