{"_id":"66b81150fb5f15ed520662e3","slug":"amar-ujala-teacher-award-applications-started-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आवेदन शुरू, अध्यापकों में उत्साह; अब तक 40 से ज्यादा स्कूलों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आवेदन शुरू, अध्यापकों में उत्साह; अब तक 40 से ज्यादा स्कूलों ने किए आवेदन
Sun, 11 Aug 2024 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 06:48 AM IST
सार
अब तक 40 से ज्यादा स्कूल आवेदन कर चुके हैं। वहीं, छात्र भी अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह-2024 को लेकर स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 40 से ज्यादा स्कूल आवेदन कर चुके हैं। इस सम्मान समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, छात्र भी अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अमर उजाला की ओर से दिए गए क्यूआर कोड और लिंक के जरिये नामांकन पत्र भरना शुरू कर दिया है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है। नामांकन प्रक्रिया की तरह ही वोटिंग प्रक्रिया भी अमर उजाला की ओर से स्कूलों को उपलब्ध कराए गए लिंक से होगी। इस लिंक को ओपन करके स्कूलों के छात्र अपने प्रिय शिक्षक का चयन कर सकेंगे। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान स्कूल में अमर उजाला की टीम भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन
अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों को एक क्यूआर कोड और लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। स्कूलों के प्रिंसिपल अपने-अपने शिक्षकों को लिंक और क्यूआर कोड उपलब्ध करा रहे हैं। इसके माध्यम से खुलने वाले फॉर्म पर शिक्षक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए करें संपर्क
अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। जिन विद्यालयों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है उनके प्रधानाचार्य निम्न नंबरों पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
- सुशील पांडेय 9953656761
- शशांक मिश्र 9837788091
- नेहा शर्मा 9582852528