{"_id":"57e6a67b4f1c1b3076a83283","slug":"amar-ujala-impact-guard-posted-under-city-centre-metro-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर : सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे गार्ड हुए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर : सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे गार्ड हुए तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
गार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ऑटो चालकों की मनमानी और लड़कियों के साथ बदतमीजी की खबर को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘ऑटो में बैठाने की जिद के साथ छूने की कोशिश’ के शीर्षक के साथ प्रमुखता से छापा था।
विज्ञापन
खबर छपने के बाद मेट्रो प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन भी सतर्क हुआ है। शनिवार को मेट्रो प्रबंधक के साथ-साथ पीसीआर भी मेट्रो स्टेशन पर तैनात थी।
पुलिस के डर से चालक लाइन से ऑटो लगाकर खड़े हुए थे। पुलिस की तरफ से ऑटो चालकों को समझाया भी गया है कि वे सवारियों को परेशान न करें। बता दें कि सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर ऑटो वालों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन
सवारियों के नीचे उतरते ही उन्हें परेशान किया जाता है। लड़कियों पर खासतौर पर फब्तियां कसी जाती हैं। इसे लेकर कई बार लड़ाई भी हो चुकी है। पुलिस तक बात पहुंचती, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अमर उजाला की टीम ने मेट्रो स्टेशन के नीचे लड़कियों के साथ होने वाली बदतमीजी को कैमरे में कैद करके प्रमुखता से छापा जिसके बाद मेट्रो स्टेशन के नीचे का नजारा बदल गया। मेट्रो प्रशासन ने 8 गार्ड को स्टेशन के नीचे लगाया है, ताकि कोई ऑटो चालक लोगों को तंग न कर सके।