{"_id":"24cae68284a8882171593f992b86050d","slug":"alt-flyover-student-made-the-leap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएलटी फ्लाईओवर से छात्रा ने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएलटी फ्लाईओवर से छात्रा ने लगाई छलांग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 26 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर की 12वीं की छात्रा ने एएलटी फ्लाईओवर से बुधवार सुबह छलांग लगा दी। गंभीर हालत में राहगीरों ने उसे राजनगर के शिवम् अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
पुलिस आत्महत्या की कोशिश का मामला बता रही है। चर्चा है िक मोबाइल पर बात करते हुए वह कूदी। दूसरी तरफ, परिजन इसे हादसा मान रहे हैं।
उनका कहना है कि उनकी बेटी डॉक्टर बनना चाहती है। बायोलॉजी की स्टूडेंट है। हाल ही में बी.फार्मा, बीपीटी और बीएमएस के फार्म भी भर चुकी है। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकती। छात्रा फ्लाईओवर के जिस प्वाइंट से गिरी, उसकी ऊंचाई करीब नौ मीटर है।
विज्ञापन
छात्रा मानसी (17) हापुड़ मोड़ स्थित निजी स्कूल में पढ़ती है। पिता बिजनेसमैन और किसान हैं। छात्रा की मां ने बताया कि सुबह 10 बजे वह सहेली से मिलने की बात कहकर स्कूटी से निकली थी।
विज्ञापन
उसने कहा था कि वापस लौटकर ब्रेक फास्ट करेगी। जांच अधिकारी गोपीचंद ने बताया कि करीब सवा 11 बजे छात्रा ने एएलटी फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। अंडर ब्रिज से गुजर रहे इरफान ने उसे नीचे गिरते देखा।
इरफान ने राहगीरों के साथ मिलकर छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं
स्कूटी फ्लाई ओवर पर खड़ी थी, जिसकी चाभी उसकी जेब से मिली है। एसपी सिटी ने बताया कि लड़की के मोबाइल की जांच की गई है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। छात्रा के जबड़े और दाए पैर में फ्रैक्चर है।
लॉक मिला मोबाइल सिम बदलकर दी सूचना
प्रत्यक्षदर्शी इरफान ने बताया कि छात्रा का मोबाइल लॉक था। सिम निकालकर अस्पताल के एक कर्मचारी को कॉल की। फिर पड़ोसी के जरिये सूचना परिजनों को दी गई।
छात्रा के मोबाइल में कोडवर्ड से कुछ नंबर सेव थे, जिन पर कॉल करने पर उन्होंने छात्रा को पहचानने से ही इंकार कर दिया।
फ्लाईओवर पर खड़ा युवक अचानक गायब
चर्चा है कि जिस वक्त छात्रा फ्लाईओवर से नीचे गिरती दिखी उस वक्त फ्लाईओवर पर एक युवक खड़ा था। जो अचानक गायब हो गया। दूसरी तरफ, पुलिस किसी युवक के वहां होने से इनकार कर रही है।
सहेली, टीचर या स्कूल कहां आई थी छात्राः छात्रा गाजियाबाद में सहेली से मिलने आई थी या टीचर से। पुलिस स्कूल जाने की बात कह रही है, जबकि छात्रा की मां ने कुछ और बताया है।