बस्सी की विदाई, आज कमिश्नर का पदभार लेंगे आलोक कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा सोमवार सुबह दिल्ली के नये पुलिस आयुक्त बनेंगे। वह बीएस बस्सी की जगह लेंगे। जो आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
1979 बैच के अधिकारी 58 वर्षीय आलोक कुमार वर्मा फिलहाल तिहाड़ के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वह अगले 17 माह तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त बने रहेंगे।
इस दौरान आलोक कुमार 80 हजार फोर्स के साथ दिल्ली की विधि व्यवस्था को संभालेंगे। सोमवार सुबह नई पुलिस लाइन में बीएस बस्सी की विदाई में परेड का आयोजन किया गया है।
बस्सी की ऐसे होगी विदाई
परेड की सलामी लेने के बाद बीएस बस्सी पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां आलोक कुमार वर्मा के आने के बाद उन्हें अपना पद सौंपेंगे। उसके बाद दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारी बीएस बस्सी को पुलिस मुख्यालय से विदाई देंगे।
अधिकारी उनकी कार को रस्सी से खींचकर पुलिस मुख्यालय से बाहर तक ले जाएंगे। आलोक कुमार ऐसे समय में दिल्ली के पुलिस आयुक्त बन रहे हैं जब पुलिस को जेएनयू और पटियाला हाउस कोर्ट में हुई मारपीट के मामले में कड़ी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।
नये पुलिस आयुक्त को दिल्ली सरकार के साथ भी तालमेल बिठाना पड़ेगा। पिछले एक साल से दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच लगातार खींचतान चल रही है।