फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Allegation of molestation on head of Sanskrit department in Jamia millia islamia

Delhi: जामिया में संस्कृत विभाग के विभागध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप, आईसीसी में शिकायत के बाद प्रोफेसर सस्पेंड

Thu, 29 Aug 2024 10:25 PM IST
आकाश दुबे शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 Aug 2024 10:25 PM IST
सार

अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा जामिया गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बीए ऑनर्स में पढ़ रही है।

विज्ञापन
Allegation of molestation on head of Sanskrit department in Jamia millia islamia
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI

विस्तार

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष (एचओडी) पर एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बीए ऑनर्स की छात्रा का आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने कमरे में बुलाकर कमर पर हाथ रखा और चूमने के लिए भी कहा। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने उसका हाथ चूम लिया। वह किसी तरह कमरे से बाहर निकली और दोस्तों के अलावा भाई को पूरी बात बताई। वहीं जामिया की आईसीसी (इंटरनल कंप्लेंट कमेटी) में छात्रा की शिकायत के बाद प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन

सब इकट्ठे होकर विभागाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे तो उन्होंने हाथ चूमने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। जामिया नगर थाना पुलिस ने 19 वर्षीय छात्रा का बयान लेकर बीएनएस की धारा-75 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपों की पड़ताल की जा रही है। अभी गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा जामिया गर्ल्स हॉस्टल में रहकर बीए ऑनर्स कर रही है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर 2 बजे शिक्षिका आरा की क्लास थी। वे नहीं आईं तो विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश चंद पंत ने क्लास ली। इसके बाद छात्रा ने दफ्तर से सेकंड सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम निकलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वह अपने दोस्तों से बातचीत करने लगी। विभागाध्यक्ष ने छात्रा को अपने कमरे में बुलाया। छात्रा करीब चार बजे गिरीश के कमरे में पहुंची। यहां गिरीश ने छात्रा का परिणाम देखा। इसके बाद कमर पर हाथ रख दिया। छात्रा को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। गिरीश ने कहा कि उसका परिणाम बहुत अच्छा है, वह उनके गाल पर चूम ले। छात्रा कुछ सोच ही रही थी कि विभागाध्यक्ष ने हाथ चूम लिया। इसके बाद छात्रा बाहर निकली और दोस्तों व भाई को इसकी जानकारी दी। सभी विभागाध्यक्ष के कमरे में पहुंचे तो स्टाफ के सामने उन्होंने घटना की बात कबूल कर ली। बाद में मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed