{"_id":"302332367859a0d8769498c576b45c12","slug":"allahabad-high-court-hearing-today-eyes-flashed-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लगीं पैरेंट्स की निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लगीं पैरेंट्स की निगाहें
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Apr 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीस वृद्धि के मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई पर डीपीएसजी, बालभारती सहित सभी स्कूलों की निगाहें लगी हुई हैं। जिला प्रशासन की ओर से आठ माह की देरी से जमा किए काउंटर फाइल के बाद पहली बार हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
डीपीएसजी-बालभारती स्कूल के अभिभावकों की ओर से बीते जनवरी माह में ही काउंटर फाइल किया जा चुका है। स्टेट गवर्नमेंट की ओर से गाजियाबाद जिला प्रशासन के काउंटर फाइल करने से मामले का हल निकलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशानुसार स्टेट गनर्वमेंट की ओर से गाजियाबाद जिला प्रशासन को बीते साल जुलाई माह में ही काउंटर फाइल करना था। जिला प्रशासन को काउंटर फाइल करने में ही आठ महीने लग गए।
विज्ञापन
डीपीएसजी की तीनों शाखाओं की एसोसिएशन स्कूल पैरेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता नीरज भटनागर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बीते 20 फरवरी को काउंटर फाइल करने के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। काउंटर फाइल नहीं करने से पहले से ही काफी देरी हो चुकी है। अब जल्द मामले का कोई हल निकलने की उम्मीद बढ़ी है।
चलो जंतर-मंतर के लिए की नुक्कड़ सभाएं
फीस वृद्धि के मामले में अभिभावकों को एकजुट करने के लिए अभिभावक सामाजिक कल्याण समिति की ओर से रविवार को महानगर में कई नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई। घंटाघरर, विजयनगर, राहुल विहार, सिद्धार्थ विहार, खोड़ा में समिति पदाधिकारियों ने नुक्कड़ सभाएं कर 25 अप्रैल को जंतर मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में लोगों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
समिति के संरक्षक सुदेश शर्मा और अध्यक्ष किरन शर्मा ने बताया कि फीस के मामले में स्कूलों की मनमानी पर रोकने के लिए अभिभावकों को एकजुट होना होगा। इसी को लेकर 25 अप्रैल को दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।