फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All the four toppers of AIIMS from Punjab and Haryana, NEET Topper Kalpana on 72nd rank.

AIIMS के चारों टॉपर पंजाब और हरियाणा से, दिल्ली के अमूल्य 8वें व नीट टॉपर कल्पना 72वें रैंक पर

Tue, 19 Jun 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jun 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
All the four toppers of AIIMS from Punjab and Haryana, NEET Topper Kalpana on 72nd rank.
एलिजा बंसल - फोटो : अमर उजाला

देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान एम्स की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चार विद्यार्थियों ने टॉप किया है। इनमें तीन लड़कियां हैं। पंजाब और हरियाणा की इन बेटियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है।

विज्ञापन


इनमें पंजाब के संगरुर जिला निवासी एलिजा बंसल, बठिंडा निवासी रमणीक कौर और हरियाणा के पंचकूला निवासी महक अरोड़ा है। चौथे टॉपर बठिंडा निवासी मनराज सरा ने भी 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। 
विज्ञापन


सोमवार को जारी परिणाम के अनुसार,  दिल्ली निवासी अमूल्य गुप्ता ने आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया । उन्होंने सामान्य वर्ग में केमिस्ट्री में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।  नीट परीक्षा में टॉपर रहीं बिहार की कल्पना ने 72वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

All the four toppers of AIIMS from Punjab and Haryana, NEET Topper Kalpana on 72nd rank.
ramnik kaur - फोटो : अमर उजाला

 26 और 27 मई को हुई एम्स की प्रवेश परीक्षा में 807 एमबीबीएस सीटों के लिए देश भर के 171 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी।  इनमें से 2049 छात्र ही सफल रहे। जबकि 2017 के दौरान 2.84 लाख में से 4905 ने परीक्षा पास किया था।

पिछले वर्ष की तुलना में अबकी बार आधे छात्र ही सफल हो सके हैं।  अब एमबीबीएस में प्रवेश के लिए 3 जुलाई को काउंसलिंग शुरू होगी। काउंसलिंग का पहला चरण 3 से 6 जुलाई, दूसरा 2 अगस्त से और तीसरा चरण 4 सितंबर को होगा। इसके बाद ओपन काउंसलिंग 27 सितंबर से शुरू होगी।  


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed