फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All Party Trade Parliament Businessman Will issue white paper on sealing in delhi

सीलिंग पर श्वेत पत्र जारी करेंगे कारोबारी, सर्वदलीय व्यापार संसद में केंद्र सरकार ने दिया ये सुझाव

Wed, 11 Apr 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Apr 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
All Party Trade Parliament Businessman Will issue white paper on sealing in delhi

सीलिंग से राहत के लिए व्यापारियों ने मंगलवार को सर्वदलीय व्यापार संसद का आयोजन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने एक स्वर में सीलिंग पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि दिल्ली में समस्याओं के लिए हमेशा व्यापारी को जिम्मेदार ठहराना न्याय संगत नहीं है। सीलिंग को बढ़ावा देने वाले दोषी अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।    

विज्ञापन

  
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन समेत दिल्ली के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारिक संगठनों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस कार्यक्रम के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सरकार का पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। हालांकि दिल्ली सरकार की तरफ से इस कार्यक्रम में कोई नहीं आया। 
विज्ञापन


कंफेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि सीलिंग के मामले में एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि किस प्रकार दिल्ली को बद से बदतर बनाया गया। सीलिंग से राहत के लिए पूरे दिल्ली में हल्ला बोल आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा टास्क फोर्स गठित करने के सुझाव का व्यापारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सीलिंग पर उपराज्यपाल की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बननी चाहिए। इसमें व्यापारियों का भी प्रतिनिधित्व होना चाहिए।       

विज्ञापन
विज्ञापन

'इस महीने सीलिंग की समस्या का समाधान निकलेगा'

All Party Trade Parliament Businessman Will issue white paper on sealing in delhi

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि शहर का क्षैतिज विकास की जगह लंबवत विकास होना चाहिए। ताकि सीलिंग, बिजली, पानी की समस्या उत्पन्न नहीं हो। मास्टर प्लान में हमने कई प्रावधान किए थे। केंद्र की यूपीए सरकार ने मास्टर प्लान में जो संशोधन किया है वह काफी है। इसे लागू करने की आवश्यकता है। रिहायश की जगह कमर्शियल गतिविधियों के बगैर मुश्किल होता है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि इस महीने सीलिंग की समस्या का समाधान निकलेगा। केंद्र सरकार टास्क फोर्स का गठन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट से नरम रुख अपनाने का आग्रह किया गया है। तिवारी ने माकन से सीलिंग मसले पर बैठक करने का आग्रह किया। कहा कि वह अनुभवी हैं मिलकर रास्ता निकाल लेंगे। दो दिन बाद सीलिंग से राहत के लिए दोनों नेता मिलेंगे। 

दक्षिणी दिल्ली की मेयर कमलजीत सेहरावत ने भी मौजूद व्यापारियों को सीलिंग से राहत देने का आश्वासन दिया। हालांकि अमर कॉलोनी व अन्य जगहों से पहुंचे व्यापारियों ने विरोध भी दर्ज किया। सर्वदलीय बैठक में व्यापारियों ने राजनीतिक पार्टी के नुमाइंदों से पूछा कि सीलिंग के बारे में उनके दल का दृष्टिकोण क्या है। दिल्ली में सीलिंग रोकने का फार्मूला क्या है। व्यापार संसद में यह भी कहा गया की यह मामला केवल 8-10 लाख व्यापारियों का नहीं है बल्कि उन पर आश्रित करीब 40 लाख कर्मचारी और उनके परिवारों का भी है। हालांकि सीलिंग को लेकर अब व्यापारी बंटने लगे हैं। 

पुरानी दिल्ली के कई व्यापारियों का कहना है कि बैठक, रैली, सर्वदलीय बैठक, विरोध-प्रदर्शन से कुछ नहीं होने वाला है। अब व्यापारियों को ठोस परिणाम चाहिए। बता दें कि कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व चैंबर ऑफ ट्रेडर्स एसोसिएशन पहले से ही अलग-अलग सुर अलाप रहे है। एक मंच पर आकर सीलिंग का विरोध करने को दोनों संगठन तैयार नहीं होते।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed