फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All India Parents Association Demand Delhi government should pay examination fee of 10th 12th children

CBSC: ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन की मांग- दिल्ली सरकार 10वीं-12वीं के बच्चों के परीक्षा शुल्क का भुगतान करे

Mon, 04 Jul 2022 10:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 10:35 PM IST
सार

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि उपराज्पाल से अनुरोध है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुल्क का भुगतान दिल्ली सरकार द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

विज्ञापन
All India Parents Association Demand Delhi government should pay examination fee of 10th 12th children
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं कक्षा में पढने वाले छात्रों के बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरन की प्रक्रिया जारी है। परीक्षा शुल्क के रूप में छात्रों को 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक का भुगतान करना है। ऐसे में ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों के परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए उपराज्यपाल से गुहार लगाई है। ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से उपराज्यपाल को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन

 

इससे पहले जून के तीसरे सप्ताह में एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर राहत की मांग की थी। उपराज्यपाल को भेजे पत्र में एसोसिएशन ने कहा है कि बीते दो सालों से सरकारी स्कूलों में पढने वाले अभिभावकों के बच्चे कठिनाई का सामना कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण प्राइवेट स्कूलों की फीस भर ना पाने के कारण कई परिवारों ने अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवा दिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल के पहले दिल्ली सरकार ने सभी बच्चों की फीस का भुगतान किया था। बीते दो साल में इस संबंध में किए गए हमारे अनुरोध को सरकार ने आर्थिक स्तिथि का हवाला देते हुए स्वीकार नहीं किया था। अब दिल्ली की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। दिल्ली सरकार को पहले पत्र लिखा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed