फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   All foreign amaat people violated rules

सभी विदेशी जमातियों ने किया नियमों का उल्लंघन, मरकज के रजिस्टर ने उठाया झूठ से पर्दा

Thu, 18 Jun 2020 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
All foreign amaat people violated rules
निजामुद्दीन मरकज... - फोटो : जी पाल

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज का रजिस्टर विदेशी जमातियों के झूठ से पर्दा उठा रहा है। विदेशी जमामियों ने पूछताछ में कहा है कि वह ट्यूरिस्ट वीजा पर घूमने-फिरने भारत आए थे। वह मरकज में आयोजित हुए जलसे में शामिल होने नहीं आए थे। मगर मरकज का रजिस्टर विदेशी जमातियों के झूठ से पर्दा उठा रहा है। 

विज्ञापन


जो भी विदेशी जमाती भारत आए थे वह मरकज में आए थे और मरकज के रजिस्टर में उनका नाम, उनके देश का पता, कब आए, कितने दिन के लिए आए और फोन नंबर आदि लिखा हुआ है। ऐसे में विदेशी जमाती अब झूठ नहीं बोल सकते। अपराध शाखा की जांच में अभी तक ये स्पष्ट हो चुका है कि सभी विदेशी जमातियों ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मरकज के रजिस्टर को खंगालना शुरू कर दिया है। मरकज के रजिस्टर में ये भी लिखा हुआ है कि किस विदेशी ने मरकज में अपनी इच्छानुसार कितनी राशि दान की थी। ऐसे में पुलिस मरकज के रजिस्टर व विदेशी के भारत आने के समय का मिलान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जो रिपोर्ट दी है उसके तहत मार्च महीने के पहले सप्ताह में व जलसे तक करीब विभिन्न देशों से 960 विदेशी आए थे। अपराध शाखा इन सभी का रिकार्ड खंगाल रही है। अब ये देखा जा रहा है कि ये विदेशी मरकज में कब आए और मरकज से कहां-कहां गए थे। किन लोगों से मिलने गए थे और वहां कोरोना के कैसे हालत थे। 

अपराध शाखा ने 960 विदेशियों में करीब 930 विदेशियों के वीजा आदि कागजात जब्त कर लिए हैं। करीब 30 विदेशियों के वीजा आदि कागजात नहीं मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय थाना पुलिस ने इनके वीजा जब्त कर लिए हों। अपराध शाखा की टीमें स्थानीय थाना पुलिस से संपर्क साध रही हैं। अपराध शाखा की टीमें अभी विदेशी जमातियों से पूछताछ कर रही हैं। 


दिल्ली सरकार ने अब तक नहीं दी है रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा द्वारा कई बार मांगने के बावजूद दिल्ली सरकार ने अपराध शाखा को रिपोर्ट नहीं दी है। अपराध शाखा जानना चाह रही है कि मरकज के जमातियों की वजह से कहां-कहां कोरोना फैला, कितने लोगों की मौत हुई और कितने लोग संक्रमित हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर दिल्ली सरकार से रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed