फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert: People are being cheated due to their desire to work abroad

Alert : विदेश में नौकरी करने की चाहत के चलते ठगे जा रहे हैं लोग, जालसाजी में पंजाब के एजेंट सबसे आगे

Mon, 09 Dec 2024 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 01:47 AM IST
सार

इन्हें ठगी का शिकार बनाने में पंजाब के जालसाज सबसे अव्वल हैं। हरियाणा, दिल्ली और यूपी के भी जालसाज इस सूची में पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन
Alert: People are being cheated due to their desire to work abroad
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विदेशों में नौकरी करने की चाहत रखने वाले एजेंटों के झांसे में आकर जालसाजी का शिकार बन रहे हैं। इन्हें ठगी का शिकार बनाने में पंजाब के जालसाज सबसे अव्वल हैं। हरियाणा, दिल्ली और यूपी के भी जालसाज इस सूची में पीछे नहीं हैं। विदेश भेजने के नाम पर हसीन ख्वाब दिखाकर जालसाज लोगों से लाखों रुपये वसूल रहे हैं। ऐसी ठगी करने के करीब 184 जालसाजों को दिल्ली पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इन जालसाजों के तार विदेश से भी जुड़े हुए हैं। इनके साथी पड़ोसी देश नेपाल, म्यांमार, अमेरिका, रूस में भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन विदेश जाने वाले सैकड़ों यात्री आते हैं। हवाई अड्डा पर यात्रा दस्तावेज की जांच के दौरान एक दो यात्री ऐसे होते हैं जो एजेंटों के चंगुल में आकर फर्जी दस्तावेज के जरिए विदेश जाने की कोशिश करते हैं। फर्जी कागजात मिलने के बाद पुलिस यात्री को फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार कर लेती है। यात्रियों से पूछताछ में ज्यादातर मामलों में पता चलता है कि देश में विभिन्न राज्यों में सक्रिय विदेश भेजने वाले एजेंट के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामलों की जांच में यह बात सामने आई है कि विदेश जाने वाले यात्रियों को ज्यादातर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में सक्रिय एजेंट इन्हें अपना शिकार बनाते हैं। दिल्ली की आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 2024 में देशभर के करीब 184 एजेंटों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एजेंटों में सबसे ज्यादा संख्या पंजाब का है। उसके बाद हरियाणा, दिल्ली और यूपी के एजेंट हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी का कहना है कि एजेंटों का सिडिंकेट पूरे देश के अलावा विदेशों में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी करने में पंजाब के एजेंट अव्वल

  • राज्य --------------गिरफ्तार
  • पंजाब--------------64
  • हरियाणा ------------28
  • दिल्ली --------------23
  • यूपी ----------------21
  • पश्चिम बंगाल---------16
  • महाराष्ट्र -------------08
  • गुजरात --------------06
  • राजस्थान -------------04
  • तमिलनाडु-------------03
  • केरल ---------------03
  • बिहार----------------02
  • तेलंगाना---------------01
  • ओडिशा---------------01
  • उत्तराखंड--------------01
  • आंध्रप्रदेश -------------01

किन राज्यों के एजेंट लोगों को कहां भेजते हैं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामलों की जांच में सामने आई है कि पंजाब और हरियाणा के रहने वाले एजेंट ज्यादातर लोगों को अमेरिका, ब्रिटेन और रूस भेजने का झांसा देकर ठगी करते हैं। इसके लिए एजेंट डंकी रूट का इस्तेमाल करते हैं और विदेश में अपने सिडिंकेट में सक्रिय एजेंट की मदद लेते हैं। वहीं यूपी और बिहार के एजेंट लोगों को खाड़ी देशों में भेजने का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते हैं।



10 लाख से 50 लाख मांगते हैं
विदेश भेजने के नाम पर एजेंट लोगों से मुंह मांगी रकम मांगते हैं। अमेरिका और ब्रिटेन भेजने के लिए एजेंट लोगों से 10 लाख से लेकर 50 लाख रुपये की मांग करते हैं। वहीं खाड़ी देशों में भेजने के लिए एजेंट एक लाख से पांच लाख रुपये की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed