फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert : Metro parking lot will be closed from today

अलर्ट: आज से बंद रहेगी मेट्रो की पार्किंग

Thu, 14 Aug 2014 08:44 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Aug 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
Alert : Metro parking lot will be closed from today

घर से मेट्रो स्टेशन तक आज पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाना बेहतर होगा। मेट्रो पार्किंग बंद होने के चलते आप अपना वाहन वहां पार्क नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से 15 अगस्त की दोपहर दो बजे तक पार्किंग बंद रहेगी। डीएमआरसी के सीपीआरओ ने बताया कि इस दौरान पार्किंग सुरक्षा कारणाें से खाली रहेगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी शिवहरि मीणा ने बताया कि दिल्ली में हाई अलर्ट को देखते हुए 14 अगस्त की सुबह से ही मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी।

उधर, बसों और भारी वाहनों को 14 अगस्त की रात 12 से 15 अगस्त सुबह 10 बजे तक दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। टीआई अनिल कुमार ने बताया कि बॉर्डर वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्जन खत्म पर ही उसे दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। चार पहिया और दो पहिया वाहन चलते रहेंगे।

15 अगस्त पर बसों में सुबह 5 से 9 बजे तक फ्री यात्रा
15 अगस्त को राजधानी समेत एनसीआर के सभी रूटों पर हरी, लाल व नारंगी बसों में सुबह 5 से 9 बजे तक फ्री यात्रा का मौका उपलब्ध होगा। वहीं मेट्रो अपने फेरों की संख्या को बढ़ाएगी। उधर, मेट्रो पार्किंग बृहस्पतिवार शाम 6 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगी।

मां तुझे सलाम संग दिखी आजादी की धूम
जनकपुरी, आईएनए और पीतमपुरा हाट में बुधवार से जश्न-ए-आजादी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया। कार्यक्रम 15 तक हर शाम चलेगा।

एक साथ सौ पतंगों को उड़ाएंगे
साकेत स्थित पंचेंद्रिय पार्क में 15 अगस्त दोपहर दो बजे पतंगबाजी का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। यहां एक डोर से सौ पतंगों को एक साथ उड़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed