फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Alert for going to 7 polio effective nations.

जाना है विदेश तो पहले पीजिए पोलियो ड्रॉप्स

Sun, 11 May 2014 06:20 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 11 May 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
Alert for going to 7 polio effective nations.

पोलियो प्रभावित देशों से भारत या भारत से विदेश जाने वालों के लिए पोलियो की दवा पीना अनिवार्य हो गया है।

विज्ञापन


भारत में फिर से पोलियो संक्रमण न फैले इसलिए डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान सहित सात ऐसे देशों की सूची जारी की है, जहां जाने या वहां से आने से पहले चार सप्ताह तक पोलियो की दवा पीना अनिवार्य हो गया है।

इन सात देशों में जाने से पहले सीएमओ कार्यालय से प्रमाण पत्र भी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न होने की स्थिति में यात्री को एयरपोर्ट से वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में इस गाइडलाइन के अनुसार काम शुरू किया जा चुका है। अब तक विदेश जाने वाले 17 लोगों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है और सर्टिफिकेट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात देशों की सूची हुई जारी :
पोलियो संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पाकिस्तान समेत सात देशों की सूची जारी की है। भारत को पोलियो मुक्त का प्रमाणपत्र मिल चुका है, लेकिन कई पड़ोसी देश में अभी भी पोलियो का संक्रमण है।

ऐसे में इन पड़ोसी देशों से आने वाले यात्रियों से देश में पोलियो वायरस आने का खतरा मंडरा रहा है। नाइजीरिया, सोमालिया, केन्या, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया, इथोपिया आदि देश जाने के इच्छुक लोगों को एक माह पहले पोलियो की खुराक पीना शुरू करना होगा।


इसके अलावा कोर्स पूरा होने के बाद सीएमओ कार्यालय से पोलियो दवा पीने का प्रमाण पत्र लेना भी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रमाणपत्र न होने की स्थिति में इन देशों में जाने की अनुमति निरस्त कर दी जाएगी। यह सर्टिफिकेट अव्रजन अधिकारी को दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed