फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Akhilesh Yadav and RLD President Jayant Chaudhary press conference Akhilesh Yadav said farmers will get sugarcane payment on time

अखिलेश यादव बोले: गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को समय से मिलेगा गन्ना भुगतान, गढ़ का होगा विकास

Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(गढ़मुक्तेश्वर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद(गढ़मुक्तेश्वर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 09:00 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। गन्ना भुगतान 15 दिन में कराया जाएगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav and RLD President Jayant Chaudhary press conference Akhilesh Yadav said farmers will get sugarcane payment on time
जयंत चौधरी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को 15 दिन के अंदर गन्ना भुगतान मिलेगा और गढ़-ब्रजघाट का विकास होगा। वहीं रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। शनिवार को नगर में स्याना रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पत्रकार वार्ता की। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद किसानों को अपनी जायज मांगों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। गन्ना भुगतान 15 दिन में कराया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार ने जो जुल्म किए हैं, किसान उन्हें भूले नहीं हैं। इस चुनाव में किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे। वहीं कोरोना संक्रमण के दौर में फैक्टरी व उद्योग बंद करना भाजपा की गलत नीति रही, जिससे देश में आर्थिक संकट उत्पन्न हो चुका है। युवा बेरोजगार हैं, प्रदेश में सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार, मजदूरों को काम मिलेगा। भाजपा सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रही है, जिससे बेरोजगारी और कर्मचारियों का शोषण बढ़ेगा। तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के विकास के लिए सपा शासन में सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्ताव बनवाए गए थे, ताकि यहां का समुचित विकास हो सके और लोगों को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के साधन मिल सकें। सरकार बनने पर दोबारा गढ़-ब्रजघाट के विकास कार्यों को चालू किया जाएगा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़, रालोद जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, धौलाना प्रत्याशी असलम चौधरी, गढ़ प्रत्याशी रविंद्र चौधरी, हापुड़ प्रत्याशी गजराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



सपा सरकार में बिजली उत्पादन को मिला बढ़ावा
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने का काम सपा ने किया था। जिससे आज प्रदेश के लोगों को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। वहीं भाजपा ने बिजली की दरें बढ़ाकर लोगों का शोषण किया है। प्रदेश में सरकार बनने पर नलकूपों को निशुल्क और घरों को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने का वादा पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौ. चरण सिंह की जन्म और कर्म भूमि है गढ़ - जयंत चौधरी
 रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि गढ़ क्षेत्र चौधरी चरण सिंह की जन्म भूमि और कर्म भूमि रही है। भाजपा सरकार में हाथरस, लखीमपुर जैसे कांड हुए, जिससे जनता में भय का माहौल है। पश्चिमी उप्र गन्ना किसानों का क्षेत्र है। युवा व किसानों का सम्मान और नौजवानों को रोजगार देंगे। प्रदेश में कुटीर उद्योगों की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed