{"_id":"52961adecf5896b2316ad5b6e382b007","slug":"airport-transfer-scheme-for-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर के लिए एयरपोर्ट ट्रांसफर स्कीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर के लिए एयरपोर्ट ट्रांसफर स्कीम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 May 2014 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी सहित एनसीआर के यात्रियों को एयरपोर्ट जाने पर वेटिंग, पार्किंग, टोल और इंटरस्टेट टैक्स का अलग से चार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन कार रेंटल कंपनी ने एयरपोर्ट ट्रांसफर स्कीम लॉन्च करते हुए यात्रियों को तीन टैरिफ प्लान के तहत सुविधा देने की घोषणा की है। दिल्ली में बुधवार को कंपनी ने यह स्कीम लॉन्च की।
कंपनी के सीईओ गौरव अग्रवाल के मुताबिक, कंपनी ने ऑनलाइन सर्वे करवाया था। जिसमें यात्रियों ने एयरपोर्ट के लिए बेहतर और सस्ती सेवा मुहैया करवाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:
योजना के तहत एनसीआर से दिल्ली में कहीं भी उतरने, कहीं से भी बैठने पर ग्राहकों को एक समान दर पर किराया देना होगा।
तीन टैरिफ प्लान के तहत दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के लिए प्रीमियम कारों के माध्यम से 299 रुपये के समान दर से सेवा उपलब्ध होगी वहीं गुड़गांव, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से आवाजाही के लिए किराया 399 रुपये और नोएडा के लिए 549 रुपये होगा।
विज्ञापन
इसमें एयरपोर्ट पर तीन घंटे की वेटिंग चार्ज समेत अन्य टैक्स शामिल हैं। कंपनी इस योजना को मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद सहित 60 शहरों में सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है।