{"_id":"5d6be4c98ebc3e01816710ff","slug":"aircraft-operation-from-new-atc-tower-from-monday-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एटीसी टावर से विमानों का संचालन सोमवार से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एटीसी टावर से विमानों का संचालन सोमवार से
Sun, 01 Sep 2019 09:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से दिल्ली एयरपोर्ट पर बने नए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर से विमानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। देश के सबसे ऊंचे (102 मीटर) एटीसी टावर को आधुनिकतम तकनीक से लैस किया गया है।
विज्ञापन
इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट के तीनों रनवे और तीनों पैसेंजर टर्मिनल के अलावा कार्गो टर्मिनल पर भी आसानी से निगरानी की जा सकेगी। पिछले दो महीने से पुराने और नए एटीएस टावर से सफल ट्रायल रन के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट के सभी एयर ट्रैफिक नए एटीसी टावर पर शिफ्ट होंगे। नए टावर से तकनीकी तौर पर सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार नए टावर से 360 डिग्री मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। यहां से टर्मिनल-थ्री के डार्क स्पॉट पर भी निगरानी रखी जाएगी जो पुराने टावर से संभव नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
टर्मिनल-थ्री बन जाने के बाद ऊंचाई की वजह से पुराने टावर से विमानों के संचालन में परेशानी हो रही थी। जहां-जहां डार्क स्पॉट थे, वहां विमान संचालन के लिए रफ्तार धीमी करनी पड़ती थी। इस वजह से विमानों के पार्किंग में पहुंचने और वहां से रनवे तक आने में परेशानी होती थी। अब विमान को रनवे तक पहुंचाने और पार्किंग में भेजने में समय की बचत होगी।
अधिकारियों के अनुसार पुराना सिस्टम भी नए एटीसी टावर का सहयोग करता रहेगा। दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हर मिनट में एक से अधिक उड़ान का संचालन होता है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल तीन रनवे हैं, चौथा रनवे तैयार करने की योजना पर काम किया जा रहा है।