फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air quality remains in the moderate category, with AQI below 150.

Delhi NCR News: मध्यम श्रेणी में हवा बरकरार, एक्यूआई 150 के नीचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गति बदलने और धीमी होने के चलते रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 134 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। शनिवार की तुलना में तीन सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।

एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 201 खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 173, गाजियाबाद में 160 और गुरुग्राम में 154 एक्यूआई दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही जिसका एक्यूआई 146 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चल रही है। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 3300 मीटर रही और वेंटिलेशन इंडेक्स 18000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम चार बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 139.2 और पीएम2.5 की मात्रा 56.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed