{"_id":"5f9df7effff98059474523bb","slug":"air-quality-in-very-poor-category-in-delhi-hope-for-improvement-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद खराब श्रेणी में रही राजधानी की हवा, आज और कल सुधार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद खराब श्रेणी में रही राजधानी की हवा, आज और कल सुधार की उम्मीद
Sun, 01 Nov 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी की हवा शनिवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले 374 रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, बृहस्पतिवार को 395, बुधवार को 297, मंगलवार को 312 और सोमवार को 353 रहा था। सफर के अनुसार, रविवार और सोमवार को हवा में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार शाम 4 बजे तक हॉटस्पॉट क्षेत्रों में शामिल आनंद विहार का एक्यूआई 416, बवाना में 404, जहांगीरपुरी में 419, विवेक विहार 395 व नरेला में 378 दर्ज किया गया। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 229 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा।
विज्ञापन
पीएम10 का स्तर भी 370 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि पीएम10 का स्तर 100 ग्राम घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है। पीएम10 बहुत सूक्ष्म कण होता है, जिसका व्यास 10 माइक्रोमीटर से भी कम होता है। यही वजह है कि यह आसानी से फेफड़ों में प्रवेश कर जाता है और विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। पीएम 2.5 का स्तर 60 ग्राम प्रति घन मीटर से कम सुरक्षित माना जाता है।
विज्ञापन
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को राजधानी में पराली के धुएं के हिस्सेदारी 32 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को इस सीजन की सबसे अधिक 36 थी।
शुक्रवार को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में 3,471 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई थी। एनसीआर के शहरों की बात करें तो फरीदाबाद का एक्यूआई 348, नोएडा का 356, ग्रेटर नोएडा का 368, गाजियाबाद का 364 और गुरुग्राम का 358 दर्ज किया गया।