{"_id":"69df976f89e59a49a906b95d","slug":"air-quality-deteriorates-after-six-days-aqi-in-poor-category-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132387-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छह दिन बाद बिगड़ी हवा, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छह दिन बाद बिगड़ी हवा, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में
विज्ञापन
- दिल्ली में 204 दर्ज, ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गति कम होने के कारण छह दिन बाद वायु गुणवत्ता फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गई। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 204 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। यह मंगलवार के मुकाबले 73 अंकों की बढ़ोतरी दर्शाता है। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, जहां एक्यूआई 296 दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम में 262, गाजियाबाद में 260 और नोएडा में 221 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं फरीदाबाद की हवा अपेक्षाकृत साफ रही, जहां एक्यूआई 163 (मध्यम श्रेणी) रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शाम चार बजे पीएम10 का स्तर 221.3 और पीएम2.5 का स्तर 83.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। सीपीसीबी का अनुमान है कि मौसम में बदलाव के साथ शुक्रवार तक वायु गुणवत्ता फिर से मध्यम श्रेणी में लौट सकती है।