फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air pollution has reduced slightly in Delhi, schools and colleges will open from today.

Delhi : दिल्ली में कुछ कम हुआ वायु प्रदूषण, आज से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, कई प्रतिबंध रहेंगे जारी

Mon, 20 Nov 2023 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Nov 2023 02:22 AM IST
सार

छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों में विशेष व्यवस्था की गई है। सरकारी, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त सभी स्कूल खुलेंगे।

विज्ञापन
Air pollution has reduced slightly in Delhi, schools and colleges will open from today.
वायु प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम... - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी में वायु प्रदूषण कम होने के बाद स्कूल व कॉलेज आज से फिर खुलेंगे। छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए स्कूलों में विशेष व्यवस्था की गई है। सरकारी, निजी व सरकारी सहायता प्राप्त सभी स्कूल खुलेंगे। इसमें नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं फिजिकल मोड में संचालित की जाएंगी। हालांकि, कुछ निजी स्कूलों ने नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं को बंद करने का फैसला लिया है। निजी स्कूलों का कहना है कि प्रदूषण अभी भी खराब श्रेणी में है, ऐसे में छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखा जा रहा है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर बताया है कि एक सप्ताह तक सुबह होने वाली प्रार्थना व स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने वायु प्रदूषण के मद्देनजर 13-19 नवंबर तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। ऐसे में प्रदूषण कम होने के बाद सोमवार से सभी कॉलेजों में सुचारू रूप से कक्षाएं चलेंगी। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने कहा कि लंबे समय से कॉलेज बंद हैं, ऐसे में पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए कॉलेजों को खोलना अनिवार्य है। बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश आमतौर पर दिसंबर में होता है, लेकिन दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति के कारण लागू की गई क्रमिक प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के नियमों के मद्देनजर शीतकालीन अवकाश को निर्धारित समय से पहले घोषित किया गया था।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी में वायु प्रदूषण की वजह से 9 नवंबर से 18 नवंबर तक सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं। इन छुट्टियों के बाद अब 20 नवंबर से सभी स्कूल खोले जाएंगे। इस संबंध में सभी स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों को सूचित करने के लिए कहा गया है। इससे पहले खराब वायु गुणवत्ता के कारण तीन नवंबर से 10 नवंबर तक छुट्टियों की घोषणा के साथ ऑनलाइन कक्षाएं चलाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के अभिभावक प्रदूषण को लेकर चिंतित
दिल्ली में अभी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। ऐसे में स्कूली छात्रों के कुछ अभिभावक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। आरके पुरम में रहने वाले रोहित ने बताया कि उनका बेटा सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। वह कहते है कि पढ़ाई इस बीच बंद हो गई, जिससे पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, पढ़ाई के साथ सेहत भी जरूरी है। इस वजह से अभी बच्चे को प्रदूषण नियंत्रण नहीं होने तक स्कूल नहीं भेजेंगे। वहीं, द्वारका में रहने वाली अनुपमा ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं जोकि छठी और तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी है, नहीं तो पढ़ाई का नुकसान होगा।


कुछ कम हुआ वायु प्रदूषण
राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति थोड़ी तेज होने से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी से नीचे आ गई है, लेकिन अभी भी हवा बेहद खराब श्रेणी में है। राजधानी में कुल एक्यूआई 398 के साथ वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। सुबह हल्की तेज हवा चलने से कोहरे व स्मॉग में भी कमी देखने को मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed