फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air of Sector 116 is most polluted in Noida

Noida Air Quality: नोएडा में सेक्टर-116 की हवा सबसे अधिक प्रदूषित, रेड जोन में यहां का AQI

Fri, 08 Nov 2024 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 08 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

शुक्रवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। दोनों शहर ऑरेंज जोन में हैं। जबकि नोएडा में सेक्टर-116 रेड जोन में है। वहीं फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में है।

विज्ञापन
Air of Sector 116 is most polluted in Noida
आसमान में छायी धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। दोनों शहर ऑरेंज जोन में हैं। वहीं नोएडा में सेक्टर-116 की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां का एक्यूआई रेड जोन में 329 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-125 और सेक्टर-एक का क्षेत्र ऑरेंज जोन में बना रहा। सेक्टर-125 का एक्यूआई 225 और सेक्टर-एक का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 248 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


खराब श्रेणी में फरीदाबाद की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 236
फरीदाबाद के वातावरण में शुक्रवार सुबह से ही हल्के प्रदूषण का गुबार छाया रहा। शुक्रवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंचकर 236 हो गया है। इससे शहरवासियों के स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्या का सामना करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि यदि प्रदूषण का स्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो जल्द ही ग्रैप का तीसरा चरण भी लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फरीदाबाद में प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे चालान
नगर निगम के नोडल अधिकारी बीएस तेवतिया ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार यहां कर्मी कूड़ा निस्तारण के बजाए उसमें आग लगा देते हैं। इससे प्रदूषण की काफी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed