{"_id":"63d8d29f50ae766a90395daf","slug":"air-india-cabin-crew-sexually-assaulted-and-beated-by-boyfriend-who-met-on-tinder-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की केबिन क्रू से दुष्कर्म: टिंडर पर हुई पायलट से दोस्ती, एक माह में ही हुआ ब्रेकअप, मारपीट और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की केबिन क्रू से दुष्कर्म: टिंडर पर हुई पायलट से दोस्ती, एक माह में ही हुआ ब्रेकअप, मारपीट और...
Tue, 31 Jan 2023 02:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:32 PM IST
सार
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात पलाश रॉय नाम के शख्स से अक्तूबर 2022 में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों डेट करने लगे थे और दिसंबर के पहले सप्ताह में युवती युवक के गुरुग्राम स्थित घर पर शिफ्ट हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के द्वारका इलाके में एयर इंडिया की केबिन क्रू से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है। दक्षिणी द्वारका जिला पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की नाम पलाश रॉय है जो पेशे से पायलट बताया जा रहा है।
पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात पलाश रॉय नाम के शख्स से अक्तूबर 2022 में टिंडर पर हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों डेट करने लगे थे और दिसंबर के पहले सप्ताह में युवती युवक के गुरुग्राम स्थित घर पर शिफ्ट हो गई।
दोनों 23 जनवरी यानी लगभग डेढ़ महीने तक साथ रहे लेकिन दोनों के बीच संबंध मधुर नहीं रहे। इसके चलते युवती 26 जनवरी को वापस अपने द्वारका स्थित आवास पर आ गई। उसी दिन पलाश उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर उसने पीड़िता को और ज्यादा मारा और कई बार उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने युवक की शिकायत पुलिस में कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने रेप व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।