ये सांसें कब होंगी सुरक्षित: दिल्ली के 28 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में, NCR में राजधानी सबसे प्रदूषित
Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें वजीरपुर में सबसे अधिक एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में 419, शादीपुर में 415 व विवेक विहार में 401 एक्यूआई रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मौसम के बदलाव व अन्य स्थानीय कारणों की वजह से हवा में सुधार नहीं हो रहा है। इससे शनिवार को चार इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, लगातार तीसरे दिन भी एनसीआर में दिल्ली की हवा सर्वाधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 354 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। यह शुक्रवार के मुकाबले 31 सूचकांक अधिक है। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। सुबह हल्की धूप खिली। 28 इलाकों में हवा बेहद खराब व चार में खराब श्रेणी में रही। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 350, नोएडा में 330, फरीदाबाद में 318, गाजियाबाद में 316 व गुरुग्राम में 284 एक्यूआई दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है।
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की चाल 15 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति आठ से 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा बेहद खराब से खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
वजीरपुर समेत चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, चार इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें वजीरपुर में सबसे अधिक एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। जहांगीरपुरी में 419, शादीपुर में 415 व विवेक विहार में 401 एक्यूआई रहा। यह गंभीर श्रेणी है। साथ ही, 28 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर व आनंद विहार में 398, रोहिणी में 394, पंजाबी बाग में 393, बवाना में 390, अशोक विहार में 388 व बुराड़ी क्रॉसिंग में 381 सूचकांक दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। आया नगर में 300, लोधी रोड़ में 287, दिलशाद गार्डन में 275 व डीटीयू में 247, एक्यूआई दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है।