फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air hostess hanged herself after harassment from PG operator in gurugram

पीजी संचालक से परेशान होकर एयर हॉस्टेज ने लगाई फांसी, आरोपी तलब

Thu, 19 Dec 2019 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Dec 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
Air hostess hanged herself after harassment from PG operator in gurugram
पीजी - फोटो : अमर उजाला

डीएलएफ फेज-3 स्थित पीजी में रहने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की एयर हॉस्टेज ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस मौकेपर पहुंच गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मरने से पहले एयर हॉस्टेज ने अपने पिता को फोन कर पीजी संचालक पर परेशान करने का आरोप लगाया था। पिता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस ने पीजी संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपी संचालक किस तरह से एयर हॉस्टेस को परेशान कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक जयबीर ने बताया कि सभी कोण से जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए पीजी संचालक को बुलाया गया है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरुप से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी मिष्टू सरकार (23) स्पाइस जेट एयरलाइंस कंपनी में एयरहॉस्टेज थी। वह कई महीनों से काम कर रही थी। एयर हॉस्टेज डीएलएफ फेज-3 के मकान नंबर एनआर-29 में बने पीजी में रहती थी। एयरहॉस्टेज के पिता ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, मंगलवार तड़के दो बजे उनकी बेटी का फोन आया। 

फोन पर बेटी रो रही थी, उसने बताया कि पीजी संचालक अमरेंद्र सिंह उसे बार-बार परेशान करता है। उसका मोबाइल भी हैकर कर लिया है। मंगलवार को अमरेंद्र ने सबके सामने बेइज्जत किया। मैं बहुत परेशान हूं, मुझे घर आना है। इस पर पिता ने कहा कि कोई नहीं घर आ जाओ और फोन रख दिया। 

   इसके कुछ देर बाद पीजी संचालक का एयर हॉस्टेज के पिता के पास फोन आया और उसने बताया कि उनकी बेटी कुछ कर सकती है। मंगलवार सुबह जब पीजी के केयर टेकर ने रूटीन में साफ सफाई के लिए उसका कमरा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। किसी तरह कमरा खोला गया तो एयरहॉस्टेज फंदे से लटकी हुई मिली। 

पीजी केयर टेकर ने पुलिपस को सूचना दी। सूचना पर डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस की टीम मौकेपर पहुंची, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस की सूचना पर उनके पिता गुरुग्राम पहुंचे और पीजी संचालक के खिलाफ बयान दर्ज कर मामला दर्ज कराया।

कमरे में रहती थी अकेले
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि एयरहॉस्टेज पीजी के कमरे में अकेली ही रहती थी। मंगलवार तड़के उसे पंखे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया और बेड पर स्टूल रखकर चढ़ गई। इसके बाद एयर हॉस्टेज ने स्टूल को टेढ़ा किया जिससे फांसी लग गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुआ स्पष्ट
बुधवार को एयरहॉस्टेज का पोस्टमार्टम कराया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर पवन ने बताया कि गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि दम घुटने से मौत हुई है। मृतक एयरहॉस्टेज के शरीर पर बाकी कोई चोट के निशान नहीं मिले। 

प्रेम प्रसंग के कोण से पुलिस कर रही जांच 

स्पाइस जेट में एयर हॉस्टेज आत्महत्या मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ रही है। पुलिस को ऐसे कई सबूत मिले हैं,  जिसके आधार पर माना जा रहा है कि पीजी संचालक और एयर हॉस्टेज के बीच काफी दिनों से रिश्ता था। हालांकि बीते कुछ समय से दोनों के रिश्तों के बीच खटास आ गई थी। इसी बात को लेकर दोनों बीच आए दिन झगड़े होते थे। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि पीजी संचालक अमरेंद्र सिंह एयर हॉस्टेज के पीजी से निकलते और आते वक्त कई बार टिप्पणी करता था। उसने अपने स्टाफ को भी इस पर नजर रखने के लिए बोला था। इस बात की जानकारी एयर हॉस्टेज को मिल गई थी। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। जानकारी के मुताबिक, बीते तीन-चार दिनों से आरोपी उस पर टिप्पणियां कर रहा था। 

जिससे वह काफी परेशान थी। मंगलवार को तो पीजी संचालक ने सभी के सामने उसे बेइज्जत कर दिया जिस पर वह रोने लगी और वहां से चली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में एयरलाइंस कंपनी में काम करने वाले उसके सहकर्मी और पीजी में उसकी दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। 

एक साल से काम करती है
पिता के मुताबिक उनकी बेटी बीते एक साल से एयरलाइंस कंपनी में काम कर रही थी। वह छह माह से ही इस पीजी में रह रही थी। उन्होंने बताया कि डेढ़ माह पहले उनकी बेटी ने फोन पर बताया कि पीजी संचालक उसे बेवजह परेशान कर रहा है। हालांकि शुरुआत में मैंने उसे अनदेखा करने कहा लेकिन जब उसने कई बार ऐसा बोला तो मैंने उसे यहां आकर पूरी बात बताने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed