{"_id":"68e5b75da6a8ced32e0190b7","slug":"air-force-foundation-day-today-main-event-at-hindon-air-force-station-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना का स्थापना दिवस आज: मुख्य आयोजन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर, ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं पर रहेंगी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना का स्थापना दिवस आज: मुख्य आयोजन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर, ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं पर रहेंगी निगाहें
Wed, 08 Oct 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:30 AM IST
सार
मुख्य आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। यह पहला अवसर है जब वायुसेना इस आयोजन को दो हिस्सों में कर रही है। हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों की परेड और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का उद्बोधन होगा जबकि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हवाई करतब का प्रदर्शन 9 नवंबर को गुवाहाटी में किया जाएगा।
विज्ञापन
उड़ान भरता लड़ाकू विमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायुसेना आज अपना 93 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के योद्धाओं पर देश की नजर रहेगी। इस दौरान मुख्य आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होगा। यह पहला अवसर है जब वायुसेना इस आयोजन को दो हिस्सों में कर रही है। हिंडन एयरबेस पर वायुसैनिकों की परेड और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का उद्बोधन होगा जबकि लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हवाई करतब का प्रदर्शन 9 नवंबर को गुवाहाटी में किया जाएगा।
विज्ञापन
हिंडन पर इस बार मिग-21 भी खड़ा नजर आएगा। छह दशक की सेवा के बाद यह विमान पिछले ही दिनों वायुसेना से रिटायर हुआ है। हालांकि, इस दौरान राफेल और सुखोई-30 जैसे मारक एयरक्राफ्ट भी लोगों के मुख्य आकर्षण का विषय होंगे, जिन्होंने पाकिस्तान को मजा चखाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
हर बार वायुसेना दिवस पर आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरते लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों की गर्जना सुनाई देती थी, जिसे देख दर्शकों का भी खूब मनोरंजन होता था। इस बार समारोह का मुख्य आकर्षण वायुसेना के वो योद्धा होंगे, जिन्होंने मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के छक्के छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई। वायुसेना के इन जांबाजों ने दुश्मन के रनवे और लड़ाकू विमान तबाह कर दिए। नतीजतन पाकिस्तान युद्ध की शुरुआत में ही रक्षात्मक हो गया। वायुसेना प्रमुख इन सभी एयर वॉरियर्स को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अब अलग-अलग शहरों में होता है समारोह
साल 2021 तक वायुसेना दिवस का मुख्य समारोह हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर ही होता था, लेकिन इसके बाद यह चंडीगढ़, प्रयागराज और चैन्नई में रखा गया। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह थी कि सैन्य बलों को अपने मुख्य समारोह अलग-अलग शहरों में आयोजित करने चाहिए, ताकि देश के सभी हिस्सों से आम लोग इनसे जुड़ पाएं।
एयर फोर्स-डे पर डायवर्जन
आठ अक्तूबर को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर एयरफोर्स-डे के कार्यक्रम की वजह से डायवर्जन करने का निर्णय लिया गया है। सवेरे छह बजे से कार्यक्रम संपन्न होने तक भारी व्यावसायिक वाहनों का एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्तों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यह वाहन वैकल्पिक रास्तों से होकर निकाले जाएंगे।
एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद ने बताया कि एएलटी चौराहा से रोटरी गोलचक्कर, हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोलचक्कर और रोटरी गोलचक्कर से नागद्वार की ओर, करहेड़ा कट जीटी रोड से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर, मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर, करन गेट गोलचक्कर से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
इन वाहनों को डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा। किसी भी शिकायत व समस्या होने की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9643322904 या यातायात निरीक्षक पंचम मनोज कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 8130674912 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।