फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Air again reaches poor category in Delhi AQI recorded at 225

Delhi NCR AQI: फिर खराब श्रेणी में पहुंची हवा, एक्यूआई 225 दर्ज, अगले छह दिनों के लिए जारी हुआ पूर्वानुमान

Sun, 29 Dec 2024 05:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Dec 2024 05:45 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां एक्यूआई 108 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में 141 और नोएडा में 162 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
Air again reaches poor category in Delhi AQI recorded at 225
जहरीली हुई दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में तापमान में गिरावट आने के साथ ही मौसमी दशाओं के बदलने से हवा एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा बेहद खराब श्रेणी में रहेगी। कमोबेश यही स्थिति अगले छह दिनों तक रह सकती है। रविवार को लोगों ने खराब हवा में सांस ली। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया। जबकि शनिवार को हवा मध्यम श्रेणी में पहुंच गई थी।

विज्ञापन

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार, विवेक विहार और सिरी फोर्ट में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जबकि नरेला, आया नगर समेत 18 इलाकों में खराब श्रेणी में हवा रही। वहीं, डीटीयू, बवाना, आईजीआई एयरपोर्ट सहित 12 इलाकों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई सबसे कम रहा। यहां एक्यूआई 108 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, ग्रेटर नोएडा में 141, गुरुग्राम में 126, गाजियाबाद में 124 और नोएडा में 162 एक्यूआई रहा। रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलीं। शाम को हवा की गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटे हो गई। ऐसे में प्रदूषक संघन हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले छह दिन तक बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक वेंटिलेशन इंडेक्स 4400 वर्ग मीटर रही। वहीं, अगले 24 घंटे में यह 4200 वर्ग मीटर दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मिक्सिंग डेप्थ 1000 मीटर रही। आईआईटीएम के मुताबिक, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चलेगी। इसकी गति 12 किमी प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार को भी हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी। बुधवार को दक्षिण-पूर्व से पूर्व दिशाओं से हवा आने की संभावना है, जिसकी गति 06 किमी प्रति घंटा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed