फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aiims resident doctor announce to continue indefinite strike emergency service resume from 3 august

एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, सफदरजंग अस्पताल के बाहर भी प्रदर्शन

Sat, 03 Aug 2019 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 03 Aug 2019 02:42 PM IST
सार

  • जारी रहेगी एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
  • शनिवार सुबह से आपातकालीन सेवाएं हुईं शुरू
  • शुक्रवार को दिल्ली में डॉक्टरों ने 5 हजार ऑपरेशन टाले

विज्ञापन
aiims resident doctor announce to continue indefinite strike emergency service resume from 3 august
सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे मेडिकल के छात्र - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शनिवार(3 अगस्त) सुबह 8 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह एलान किया है कि एनएमसी बिल के कुछ प्रावधानों को लेकर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि आपातकालीन सेवाएं आज(3 अगस्त) सुबह से ही शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन


एम्स के अलावा सफदरजंग के मेडिकल के छात्र भी आज एनएमसी बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे। उन्होंने भी इस बिल के विरोध में प्रदर्शन किया

शुक्रवार को कैसा रहा हाल
एम्स और सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में बृहस्पतिवार रात जाने वाले मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। एम्स के आपातकालीन विभाग में प्रबंधन ने पर्याप्त व्यवस्था का दावा किया था लेकिन मरीजों को यहां भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकालीन वार्ड में मरीजों को जब डॉक्टर नहीं मिले तो वे बाहर बैठकर इंतजार करने लगे। रात करीब डेढ़ बजे तक जब मरीजों को उपचार नहीं मिला तो सुरक्षा गार्ड ही उन्हें दूसरे किसी अस्पताल में जाने की सलाह देने लगे। पूर्वी दिल्ली के सुनील पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपनी मां को लेकर एम्स पहुंचा। उनकी मां की तबियत काफी खराब थी लेकिन लंबे इंतजार के बाद भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। 


वार्ड में न कोई डॉक्टर था और न ही कोई कर्मचारी। कुछ ही देर बाद सुरक्षा गार्ड वार्ड में आए और उन्हें वहां से जाने को कहने लगे। उन्होंने अपने मरीज को लेकर व्यथा भी सुनाई, लेकिन सुरक्षा गार्डों का कहना था कि एम्स में डॉक्टरों की हड़ताल है।

यहां कोई इलाज नहीं करने आएगा। सभी डॉक्टर अपने हॉस्टल में हैं। ठीक यही हाल बिहार निवासी चंदन का था। चंदन के पैर में काफी चोट थी। लेकिन उनकी सुनने वाला वहां कोई ना था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.org.AmarUjala.news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed