फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS Patient did not treatment four days, Delhi

दिल्ली के अस्पतालों की पहचान बनती जा रही डॉक्टरों की हड़ताल, चार दिन तक नहीं हुआ उपचार

Mon, 05 Aug 2019 05:27 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 05 Aug 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Patient did not treatment four days, Delhi
डॉक्टरों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के अस्पतालों पर लगा हड़ताल का ग्रहण अब मरीजों को भी खौफ देने लगा है। रविवार को भले ही दिल्ली एम्स सहित सभी अस्पतालों में डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की हो, लेकिन एक नजर डालें तो दिल्ली के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में बीते 8 माह में 8 बड़ी हड़ताल हुई हैं। गौर करने वाली बात है कि जिन मुद्दों को लेकर डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया, वे मुद्दे हड़ताल के बाद भी वैसे ही ज्वलंत हैं। इनका समाधान ना सरकार कर पाई है और ना ही हड़ताली डॉक्टर। 

विज्ञापन


इस साल जनवरी से अब तक आठ बार डॉक्टरों ने हड़ताल की है। एम्स की बात करें तो यहां दो बार डॉक्टरों ने आपातकालीन और ओपीडी सेवाओं से किनारा किया। बीते बृहस्पतिवार से दिल्ली एम्स में भी डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे थे। इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में हिंसा के मामले को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने 14 से 17 जून तक हड़ताल की।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इस साल हुई आठ में से 5 हड़ताल डॉक्टरों से मारपीट को लेकर हुई, जबकि एक बार उत्तरी निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टरों ने वेतन नहीं मिलने के लिए हड़ताल की थी। इनके जरिए डॉक्टरों ने सरकार के आगे सुरक्षा बंदोबस्त की मांग की थी। हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार ने आश्वासन भी दिया, लेकिन फिलहाल हालात ये हैं कि अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमेध से जब बार बार हड़ताल होने और उनका निष्कर्ष जीरो निकलने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर जान-बूझकर हड़ताल नहीं करता है। सरकारी अस्पतालों के हालात ऐसे हैं कि डॉक्टरों को नहीं चाहते हुए भी विरोध के रास्ते पर चलना पड़ता है। उन्होंने दुर्भाग्य जताते हुए कहा कि दिल्ली में हड़ताल होने की चिंता उन्हें भी है, लेकिन सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और खामियों को दूर करना चाहिए। 

दिल्ली में दो दिन के लिए ज्यादा होती हैं हड़ताल

साल की पहली हड़ताल 13 जनवरी को सफदरजंग अस्पताल में हुई। 29 अप्रैल को लोकनायक अस्पताल में, 20 मई को हिंदूराव, 12 जून को डीडीयू और 1 जुलाई को हिंदूराव अस्पताल में हुई डॉक्टरों की हड़ताल कम से कम दो दिन तक चली है। ठीक ऐसे ही हालात वर्ष 2018 के देखने को मिले। पिछले वर्ष डॉक्टरों की 20 बार हड़ताल हुई। इनमें 16 हड़ताल दो दिन ही चली थीं। इसे लेकर डॉक्टर भी अब मानने लगे हैं कि दिल्ली में दो दिन के लिए ज्यादा हड़ताल होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed